आ रहा है Oppo का सबसे पावरफुल फोन भारत लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखा फ्लैगशिप मॉडल Oppo Find X9 spotted on BIS certification, India launch expected soon with Dimensity 9500 and Hasselblad cameras, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आ रहा है Oppo का सबसे पावरफुल फोन भारत लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखा फ्लैगशिप मॉडल

Oppo Find X9 को BIS वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके इंडिया लॉन्च के संकेत मिल रहे हैं। यह सीरीज 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगी और जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री कर सकती है।

Fri, 26 Sep 2025 10:34 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
आ रहा है Oppo का सबसे पावरफुल फोन भारत लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखा फ्लैगशिप मॉडल

Oppo जल्द ही अपनी Find X9 सीरीज पेश करने जा रहा है, जो Find X8 सीरीज का सक्सेसर होगी। कंपनी ने चीन में इस लाइनअप को 16 अक्टूबर को लॉन्च करना कन्फर्म कर दिया है। उससे पहले ही, स्टैंडर्ड Oppo Find X9 भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। इसका मतलब है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी जल्द एंट्री कर सकता है।

टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, CPH2791 मॉडल नंबर वाले Oppo डिवाइस को 19 सितंबर को BIS साइट पर देखा गया। रिपोर्ट्स का दावा है कि यह Oppo Find X9 ही है। हालांकि BIS लिस्टिंग ने स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इससे इसके भारत लॉन्च की संभावना और मजबूत हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केवल ₹9999 में सबसे मजबूत 5G फोन! Oppo K13x 5G पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

Oppo Find X9 सीरीज का चाइना लॉन्च

कंपनी ने पहले ही चीन में Find X9 सीरीज का लॉन्च डेट 16 अक्टूबर तय कर दी है और इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं। ब्रैंड का कहना है कि इस सीरीज को MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से पावर किया जाएगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए Snapdragon 8 Elite Gen 5 को टक्कर देने के लिए तैयार है।

फोन के बैटरी और कैमरा फीचर्स

ओप्पो के मुताबिक, Oppo Find X9 में 7000mAh बैटरी दी जाएगी, जबकि Pro मॉडल में 7500mAh बैटरी मिलेगी। कैमरा के मामले में यह सीरीज और भी एडवांस होगी। Find X9 सीरीज में Hasselblad-ट्यून कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। वहीं Find X9 Pro में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जिसमें f/2.1 अपर्चर और 70mm फोकल लेंथ मौजूद होगी। इसके साथ ही Oppo, Hasselblad Professional Photography Kit भी ऑफर करने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹30 हजार से कम में 7 साल अपडेट पाने वाला Pixel फोन, बेस्ट BBD सेल डील

बता दें, Oppo ने पहले ही Find X9 सीरीज के कलर वेरिएंट्स और डिजाइन का खुलासा कर दिया है। Oppo Find X9 में Velvet Titanium, Frost White और Mist Black कलर ऑप्शंस आएंगे। इसके अलावा Oppo Find X9 Pro को Velvet Titanium और Frost White कलर्स में उतारा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।