आखिरी 10 दिन बाकी, FREE में अपडेट नहीं किया आधार तो भरने होंगे पैसे; यह है तरीका Aadhaar Card Update for free deadline is close and you have just 10 more days left, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आखिरी 10 दिन बाकी, FREE में अपडेट नहीं किया आधार तो भरने होंगे पैसे; यह है तरीका

UIDAI की ओर से आधार कार्ड धारकों को एकदम Free में उनकी जानकारी अपडेट करने का मौका 14 सितंबर तक दिया जा रहा है। ऐसे में केवल 10 दिनों के अंदर जानकारी अपडेट नहीं की तो फीस भरनी होगी।

Wed, 4 Sep 2024 11:05 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
आखिरी 10 दिन बाकी, FREE में अपडेट नहीं किया आधार तो भरने होंगे पैसे; यह है तरीका

आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा वक्त तक अपडेट नहीं हुआ तो आप किसका इंतजार कर रहे हैं। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने साफ कहा है कि आधार कार्ड धारक घर बैठे आसानी से अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं और 14 सितंबर तक ऐसा बिल्कुल फ्री में किया जा सकता है। यानी कि आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी।

14 सितंबर आने में केवल 10 दिन का वक्त बचा है, यानी कि अगर आपने अगले 10 दिनों में आधार कार्ड अपडेट नहीं किया तो इसके लिए फीस का भुगतान करना होगा। अगर आपको डेमोग्राफिक जानकारी या एड्रेस अपडेट करना है तो हम इसका तरीका आपको बताने जा रहे हैं। इसके अलावा बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आपको नजदीकी आधार कार्ड केंद्र जाना होगा और तय फीस का भुगतान करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए स्मार्टफोन में लेंस प्रोटेक्टर लगवाने जा रहे हैं आप? जरूरी बातें

यह है फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने का तरीका

- सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले वन-टाइम-पासवर्ड (OTP) की मदद ले लॉगिन करना होगा।

- यहां से आपको 'Name/Gender/Date of Birth and Address Update' विकल्प का चुनाव करना होगा।

- अगली स्क्रीन पर 'Update Aadhaar Online' पर क्लिक करने के बाद आपको डेमोग्राफी के विकल्प में से Address चुनना होगा।

- इसके बाद 'Proceed to Update Aadhaar' पर क्लिक करना होगा।

- जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एड्रेस प्रूफ अपलोड करते हुए आपको नया एड्रेस लिखना है और बिना किसी तरह का पेमेंट किए आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स के लिए क्लाउड स्टोरेज एकदम FREE, आपको ऐसे मिलेगा 100GB तक स्टोरेज

आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिल जाएगा, जिसकी मदद से रिक्वेस्ट का स्टेटस कभी भी आसानी से चेक किया जा सकेगा। एक बाद जानकारी अपडेट होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट से नया आधार कार्ड डाउनलोड भी कर पाएंगे। सरकार ने साफ कहा है कि आधार कार्ड की जानकारी 10 साल से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए और इसे अपडेट करना जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।