Jio यूजर्स के लिए क्लाउड स्टोरेज एकदम FREE, आपको ऐसे मिलेगा 100GB तक स्टोरेज Jio users get free cloud storage with Jio Cloud here is how to get and use it, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio यूजर्स के लिए क्लाउड स्टोरेज एकदम FREE, आपको ऐसे मिलेगा 100GB तक स्टोरेज

रिलायंस जियो यूजर्स को JioCloud ऐप के साथ फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने वादा किया है कि जल्द यूजर्स को 100GB तक क्लाउड स्टोरेज फ्री दिया जाएगा।

Tue, 3 Sep 2024 09:08 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio यूजर्स के लिए क्लाउड स्टोरेज एकदम FREE, आपको ऐसे मिलेगा 100GB तक स्टोरेज

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग में एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि Jio यूजर्स को 100GB AI क्लाउड स्टोरेज का ऐक्सेस एकदम फ्री मिलेगा। उन्होंने बताया कि JioCloud के जरिए यूजर्स यह स्टोरेज इस्तेमाल कर पाएंगे और अपनी फाइल्स सुरक्षित सेव करने के अलावा किसी भी डिवाइस से ऐक्सेस कर पाएंगे और उसकी शेयरिंग भी आसान होगी।

सबसे पहले समझते हैं कि JioCloud दरअसल है क्या। JioCloud रिलायंस जियो की ओर से ऑफर की जानने वाली क्लाउड स्टोरेज सर्विस है। उदाहरण के लिए, गूगल ड्राइव भी क्लाउड आधारित स्टोरेज सेवा है। इसकी तरह ही जियो क्लाउड को भी ऐप और वेबसाइट के जरिए किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस किया जा सकता है। इसपर आप फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और बाकी फाइल्स को सेव कर सकते हैं। इसके बाद इन्हें आसानी से कहीं भी किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Free Netflix वाले सारे रीचार्ज प्लान; Jio, Airtel और Vi सब लिस्ट का हिस्सा

इन फीचर्स के चलते खास है जियो क्लाउड

जियो क्लाउड के साथ आपकी फाइल्स जियो के क्लाउड सर्वर पर सुरक्षित तरीके से सेव हो जाती है। इसके अलावा आप चाहें तो अपनी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स के लिए ऑटोमैटिक बैकअप का ऑप्शन भी इनेबल कर सकते हैं। इसके अलावा फाइल्स शेयर करने के लिए केवल उनका लिंक शेयर करना होगा और आसानी से उन्हें ऐक्सेस किया जा सकेगा।

जियो क्लाउड का यूज कैसे करें?

- सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से जियो क्लाउड ऐप डाउनलोड करें।

- इसके बाद अपने जियो नंबर का इस्तेमाल करते हुए आपको साइन-इन करना होगा या फिर एक नया अकाउंट बनाना होगा।

- आखिर में अपने डिवाइस से फाइल्स अपलोड करने के लिए अपलोड बटन पर टैप करें।

- अपनी फाइल्स को फोल्डर्स में सेव करें, मैनेज करें और जरूरत हो तो उनका नाम भी बदल सकते हैं।

- दूसरों के साथ फाइल्स शेयर करने के लिए आपको शेयर बटन पर टैप करना होगा।

ध्यान रहे, जियो क्लाउड प्लेटफॉर्म को लैपटॉप या PC में वेबसाइट की मदद से भी ऐक्सेस किया जा सकता है। ऐसे में आप फोन में सेव की गईं फाइल्स को आसानी से अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में भी डाउनलोड कर पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Airtel यूजर्स के मजे, Jio से सस्ते प्लान में सालभर का रीचार्ज

जल्द मिलेगा 100GB क्लाउड स्टोरेज

जियोक्लाउड में अभी 5GB स्टोरेज मिलता है और कंपनी ने दावा किया है कि जल्द यूजर्स को 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। ऐसा होता है तो JioCloud किसी भी दूसरे क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म के मुकाबले बेहतर विकल्प बन जाएगा। कंपनी की मानें तो अभी करीब 6 करोड़ यूजर्स का 29000TB डाटा जियो क्लाउड पर सेव है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।