why pakistan names india amid war with afghanistan मार खाए पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा का सहारा, क्यों अफगानिस्तान से जंग में घसीटा भारत का नाम, Explainer Hindi News - Hindustan
More

मार खाए पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा का सहारा, क्यों अफगानिस्तान से जंग में घसीटा भारत का नाम

बौखलाए पाकिस्तान ने जंग में भी भारत को घसीटने की कोशिश की है। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान पर जब से तालिबान का शासन आया है, उसने अपने मुल्क को भारत की कॉलोनी यानी उपनिवेश बना लिया है।

Fri, 27 Feb 2026 09:36 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, काबुल
share
मार खाए पाकिस्तान को प्रोपेगेंडा का सहारा, क्यों अफगानिस्तान से जंग में घसीटा भारत का नाम

पाकिस्तान ने गुरुवार की रात को अफगानिस्तान पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे। इन हमलों का तालिबान ने भी जवाब दिया है और उसका कहना है कि हमारे हमलों में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए हैं। उसकी ओर से पाकिस्तान के कई सैनिकों को पकड़ लेने का दावा भी किया गया है। इस बीच बौखलाए पाकिस्तान ने जंग में भी भारत को घसीटने की कोशिश की है। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान पर जब से तालिबान का शासन आया है, उसने अपने मुल्क को भारत की कॉलोनी यानी उपनिवेश बना लिया है।

आसिफ ने कहा कि यह उम्मीद की जा रही थी कि नाटो सेनाओं के निकलने के बाद अफगानिस्तान में स्थानीय शासन आएगा तो शांति रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसकी वजह यह है कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना लिया है। अब अफगानिस्तान में दुनिया भर के आतंकवादी जुट गए हैं और दूसरे देशों में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। अफगानिस्तान से निपटने में फेल हो रहे पाकिस्तान ने इसका ठीकरा भारत पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तमाम कोशिशें की हैं कि हालात सामान्य रहें। इसके लिए हमने अपने स्तर से प्रयास किया है तो वहीं दोस्ताना मुल्कों की मदद भी ली गई है।

इसके बाद भी तालिबान ने खुद को भारत का प्रॉक्सी बना लिया है। इससे स्पष्ट है कि पाकिस्तान जब अफगानिस्तान से निपटने में सक्षम नहीं रहा है तो भारत पर निशाना साध रहा है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान का रोल पहले सकारात्मक ही रहा था और हमने लाखों अफगान शरणार्थियों को अपने यहां एंट्री तक दी थी। लेकिन अब हमारा धैर्य जवाब दे रहा है और हम अफगानिस्तान के साथ खुले तौर पर युद्ध में उतर चुके हैं। आसिफ के अलावा पाकिस्तान के होम मिनिस्टर ने अफगानिस्तान को धमकी देने के अंदाज में कहा कि तालिबान ने गलती कर दी है और वह हमारी ताकत का सही अंदाजा नहीं लगा पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेस्तनाबूद कर देंगे, अफगानिस्तान से युद्ध पर ही तुले हैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री

नकवी बोले- रात के अंधेरे में हमारे ऊपर हमले हुए हैं

मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान हमलों का करारा जवाब दिया है। इन लोगों ने रात के अंधेरे में हमारे ऊपर कायराना हमला किया है। इन हमलों में अफगानिस्तान ने बेगुनाह नागरिकों को टारगेट करने की कोशिश की है। नकवी ने कहा कि यह देश सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। अफगान तालिबान ने हमारे ऊपर इतना भीषण हमला करके गलती की है। अब उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। हम अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK-अफगानिस्तान जंग के बीच ख्वाजा आसिफ ने पार की हदें, भारत का नाम लेकर उगला जहर
ये भी पढ़ें:नेस्तनाबूद कर देंगे, अफगानिस्तान से युद्ध पर ही तुले हैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।