prabhas top 7 movies day 1 collection, this film earned 121 cr read प्रभास की इन फिल्मों ने पहले ही दिन हिला डाला था बॉक्स ऑफिस, डे 1 में 121 करोड़ी बनी थी मूवी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रभास की इन फिल्मों ने पहले ही दिन हिला डाला था बॉक्स ऑफिस, डे 1 में 121 करोड़ी बनी थी मूवी

प्रभास अपनी फिल्म द राजा साब के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे की कमाई से बेशक धुरंधर को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन ये कलेक्शन एक्टर की पिछली फिल्मों की कमाई से भी आधा है। प्रभास की पिछली रिलीज हुई इन फिल्मों ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था जानिए पहले दिन का कलेक्शन

Sat, 10 Jan 2026 11:57 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रभास की इन फिल्मों ने पहले ही दिन हिला डाला था बॉक्स ऑफिस, डे 1 में 121 करोड़ी बनी थी मूवी

साउथ सुपरस्टार प्रभास के करियर के लिए पिछले कुछ साल खास नहीं रहे हैं। बाहुबली की सफलता के बाद उन्हें एक बड़ी हिट की तलाश करनी पड़ी है। उनकी पिछली फिल्में तारीफें बटोरने में कामयाब नहीं हुई। कई फिल्मों की कमाई भी ज्यादा नहीं रही। ऐसे में एक्टर को द राजा साब से उम्मीदें थीं। लेकिन उनकी फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन पिछली फिल्मों की तुलना में बहुत कम रहा है। जानिए एक्टर की इन पिछली फिल्मों ने अपने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया था।

बाहुबली 2

राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म बाहुबली 2 साल 2017 में रिलीज हुई थी। उस समय फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था। ऑडियंस जानना चाहती कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? ये सच जानने के लिए बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे थे। और सिर्फ भारत में फिल्म के पहले दिन का नेट कलेक्शन 121 करोड़ था। हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम भाषा का ये कलेक्शन है। प्रभास के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रभास की हॉरर कॉमेडी ने धुरंधर को छोड़ा पीछे, पिछली फिल्मों से की कम शुरुआत
ये भी पढ़ें:धुरंधर की यालिना सारा अर्जुन ने शेयर किया हॉट फोटोशूट, यूजर्स बोले-कमाल है
बाहुबली 2



साहो

साल 2019 में प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई थी। लेकिन इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में शानदार शुरुआत की थी। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। ओपनिंग वाले दिन 89 करोड़ से शुरुआत की थी।

Saaho (2019)



राधे श्याम
साल 2022 में आई पूजा हेगड़े और प्रभास स्टारर रोमांटिक फिल्म राधे श्याम खास कमाल नहीं कर पाई थी। ऑडियंस को दोनों लीड एक्टर्स की रोमांटिक केमिस्ट्री में भी कमी नजर आई। फिल्म ने 43 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। राधे श्याम की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती थी जो भविष्यवाणी करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पिरिट के ऑडियो टीजर में प्रभास की आवाज का जादू चला, यूजर्स बोले-तूफान आ रहा है
radhe shyam 6 8 imdb rating

सालार

साल 2023 में प्रभास ने वापस से एक्शन शुरू किया और ऑडियंस को सालार नाम की फिल्म दी। इस फिल्म को पहले दिन देखने भीड़ पहुंची थीं। सालार ने गिंडी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं को मिलाकर भारत में नेट 90 से अधिक के साथ पहले दिन की शुरुआत की थी। ओपनिंग डे के कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था।

salaar ott release date

आदिपुरुष

प्रभास के करियर की सबसे नापसंद की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में आदिपुरुष शायद सबसे पहले नंबर पर आएगी। 2023 में आई इस फिल्म के लिए एक्टर को जबरदस्त ट्रोल किया गया था। रामायण पर आधारित इस फिल्म को ऑडियंस ने नकार दिया था। मीम्स वायरल हुए थे। लेकिन फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की थी। आदिपुरुष का पहले दिन का कलेक्शन 86 करोड़ से ज्यादा था।

आदिपुरुष

कल्कि 2898 AD

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर 2024 में रिलीज हुई कल्कि 2898 AD को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इस फिल्म की कहानी और कांसेप्ट पसंद किया गया था। बाहुबली 2 के बाद कल्कि ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 95 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी।

Kalki 2898 AD Worldwide Box Office

द राजा साब

अब बात करते हैं द राजा साब की। हाल में रिलीज हुई प्रभास की हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म द राजा साब में एक्टर को नए अंदाज में देखना उनके फैंस को पसंद आ रहा है।

The Raja Saab

लेकिन इस समय धुरंधर जैसी स्पाई थ्रिलर फिल्मों को पसंद किया जा रहा है। ऐसे में द राजा साब के टिके रहने की उम्मीद कम नजर आ रही है। प्रभास की फिल्मों के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने अपने पहले दिन कम कमाई की है। द राजा साब की शुरुआत सिर्फ 45 करोड़ के साथ हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।