most popular 9 Pakistani drama suggestions with high imdb rating suno chanda meem se muhabbat meri zindagi hai tu list पाकिस्तान के 9 पॉप्युलर ड्रामा जिनकी भारत के लोगों को लगी लत, कई की IMDb रेटिंग 9+
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनपाकिस्तान के 9 पॉप्युलर ड्रामा जिनकी भारत के लोगों को लगी लत, कई की IMDb रेटिंग 9+

पाकिस्तान के 9 पॉप्युलर ड्रामा जिनकी भारत के लोगों को लगी लत, कई की IMDb रेटिंग 9+

Pakistani Dramas: पाकिस्तानी ड्रामा का क्रेज भारत के कई परिवारों तक घुसपैठ कर चुका है। अगर आप भी देखने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए कुछ चुनिंदा टीवी शोज के सजेशंस हैं जिन्हें बॉर्डर के दोनों तरफ खूब प्यार मिला।

Kajal SharmaMon, 19 Jan 2026 02:52 PM
1/10

भारत में खूब देखे जा रहे पाकिस्तान ड्रामा

पाकिस्तानी ड्रामा की भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंडिया के टीवी सीरियल्स की तरह यह बहुत ड्रामैटिक, लंबे और ऊबाऊ नहीं होते। अगर आपने एक बार कोई पाकिस्तानी ड्रामा शुरू किया तो लत लगना तय है। अगर आप बॉलीवुड, साउथ, कोरियन और चाइनीज सिनेमा से बोर हो गए हैं तो यहां आपके लिए IMDb के 9 टॉप रेटेड ड्रामाज के सजेशंस हैं। ज्यादातर शोज आपको HUM TV, ARY, PTV Home या Geo Kahani यूट्यूब चैनल्स पर मिल जाएंगे।

2/10

काबुली पुलाव

2023 की इस पाकिस्तानी टीवी सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है। यह रोमांस थ्रिलर है। सीरियल की कहानी एक 51 साल के कुंवारे पाकिस्तानी शख्स की एक अफगानी जरूरतमंद लड़की की लव स्टोरी है।

3/10

धूप किनारे

साल 1987 का यह ड्रामा बीते जमाने में भी भारत में काफी पॉप्युलर रह चुका है। यह शो कराची के एक अस्पताल के डॉक्टर्स की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है। यह कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस जॉनर देखने वालों को जरूर पसंद आएगा। धूप किनारे की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है।

4/10

परिजाद

2021 की टीवी सीरीज पारिजाद की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है और इसे करीब 4.6k लोगों ने वोट किया है। यह सांवले रंग के एक मासूम दिल वाले शख्स परिजाद की कहानी है। जिंदगी में उसकी कोई कद्र नहीं करता पर उसका दिल सोने का है।

5/10

अलिफ

2019 में आई इस पाकिस्तानी मिनी सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है। यह एक स्पिरिचुअल सीरीज है। इसकी सिनेमैटोग्राफी और डायलॉग्स की काफी तारीफ होती है।

6/10

कभी मैं कभी तुम

2024 की इस ड्रामा सीरीज को भी काफी पसंद किया गया है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9 है। कहानी अरेंज मैरिज में प्यार ढूंढ़ने पर आधारित है। पाकिस्तान के बाहर देशों को भी यह कहानी काफी पसंद आई है।

7/10

जिंदगी गुलजार है

पाकिस्तान का यह शो भारत में काफी फेमस है। यह साल 2012 में आया था। कहानी जिद्दी लड़की कशफ की है जिसकी अमीरजादे हारून से शादी हो जाती है। इस टीवी सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है।

8/10

सुनो चंदा

2018 की इस टीवी सीरीज का जॉनर कॉमेडी है और इसे भी खूब पसंद किया गया। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.7 है।

9/10

मीम से मोहब्बत

पाकिस्तान की ये टीवी सीरीज 2024 में आई थी। यूथ्स के बीच में यह काफी पॉप्युलर है। इसका जॉनर ड्रामा, रोमांस है। इस टीवी सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है।

10/10

मेरी जिंदगी है तू

2025 की ये टीवी सीरीज इस वक्त खूब देखी जा रही है। हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान के इस शो के कई एपिसोड्स की रेटिंग 9.7 तक जा चुकी है। 21 एपिसोड की ओवरऑल रेटिंग 7.8 है।