जब सनी देओल की बॉर्डर देखने गए 59 लोगों की हो गई थी मौत, उपहार अग्निकांड पर बनी ये नेटफ्लिक्स सीरीज
13 जून 1997, सनी देओल की बॉर्डर फिल्म का पहला दिन और फिर उपहार अग्निकांड। इस अग्निकांड पर नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज बनी है जो हैरान कर देती है। ऐसे भी 59 लोग अपनी जान गंवा सकते हैं। मरने वालों में 1 महीने का नवजात बच्चा भी था।

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इस फिल्म को देखकर ऑडियंस 1997 में आई बॉर्डर से जुड़ी अपनी यादें ताजा कर रही है। लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी भी याद है जिसमें 59 लोगों की जान चली गई थी। उपहार अग्निकांड जो आज भी लोगों की रूह कंपा देता है। इस कांड पर साल 2023 में एक सीरीज ट्रायल बाय फायर भी बनी थी। इस सीरीज के लिए मेकर्स ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। ये अग्निकांड दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा से जुड़ा है।
उपहार अग्निकांड में मारे गए थे 59 लोग
1997 हिंदी फिल्मों के लिए खास साल था। इस साल शाहरुख खान की तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। गोविंदा, अनिल कपूर जैसे एक्टर्स की फिल्में कमाई कर रही थीं। इसी बीच जेपी दत्ता ने अपनी फिल्म बॉर्डर का पोस्टर रिलीज कर दिया। देशभक्ति से भरी हुई इस फिल्म का क्रेज पहले से ही ऑडियंस में था। ऐसे में जब बॉर्डर 13 जून 1997 को थिएटर तक पहुंची तो कमाल हो गया। शायद ही कोई शो रहा होगा जो हाउसफुल नहीं था। देशभर में फिल्म के गीत गूंज रहे थे। फिल्म की इस सफलता के बीच उपहार सिनेमा में एक ऐसा कांड हुआ जिसने 59 लोगों की जान ले ली। हैरानी वाली बात ये है कि इसमें मारे जाने वाले 23 बच्चे थे। सबसे छोटे बच्चे की उम्र सिर्फ 1 महीने थे। कईयों के परिवार उजड़ गए। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर देखते हुए सिनेमा हॉल का ट्रांसफॉर्मर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लगी, आग नीचे से पर्दे और फिर थिएटर में बंद लोगों तक पहुंच गई। चारों तरफ धुआं और अपनी जान बचाने की कोशिश में भगदड़ करने वाले लोग। रिपोर्ट में बताया गया था कि किसी की भी जान आग से नहीं गई, बल्कि धूए की वजह से दम घुटने से हुई।

उपहार अग्निकांड पर बनी सीरीज
इसी केस पर प्रशांत नायर और रणदीप झा ने सीरीज बनाई जिसका नाम है ट्रायल बाय फायर। इस सीरीज में अभय देओल और राजश्री देशपांडे ने ऐसे पेरेंट्स का किरदार निभाया है जिनके दोनों बच्चे उपहार अग्निकांड में मारे गए थे। इसी सीरीज में उनके स्ट्रगल, न्याय की तलाश और कोर्ट के चक्कर को दिखाया गया है। इस सीरीज को इतना पसंद किया गया था की 2023 फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स के 6 नॉमिनेशन मिले। बेस्ट सीरीज क्रिटिक्स और राजश्री ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। IMDb पर इस सीरीज को 7.6 की रेटिंग मिली हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन