सनी देओल की बॉर्डर 2 के नाम ये बड़ा रिकॉर्ड, ऋतिक की फाइटर, विकी की उरी को छोड़ा पीछे
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के सिर्फ 9 दिनों में कमाल कर दिया है। बॉर्डर 2 ने कई वॉर ड्रामा फिल्मों को पीछे छोड़ कर कमाई का नया रिकॉर्ड बना लिया है। विक्की कौशल की उरी, ऋतिक की फाइटर पीछे रह गई।

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इस वॉर ड्रामा फिल्म को धुरंधर जैसा ही प्यार मिल रहा है। कमाई की बात करें तो सिर्फ 9 दिनों में फिल्म ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही ये पहली वॉर ड्रामा फिल्म बन गई है जिसने सबसे ज्यादा कमाई की हो। बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं। फिल्म की कमाई के आगे रानी मुखर्जी की हाल में रिलीज हुई मर्दानी 3 भी टिक नहीं पा रही।
बॉर्डर 2 की कमाई
बॉर्डर 2 ने अपने 9 वें दिन, दूसरे शनिवार को 17.75 करोड़ के साथ कुल 252.25 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं 303 करोड़ ग्रॉस। इस फिल्म को सबसे तगड़ा फायदा 26 जनवरी को हुआ था जब फिल्म ने लगभग 60 करोड़ तक की कमाई कर ली थी। वर्ल्डवाइड फिल्म 350 करोड़ पार कर चुकी है। इस रिकॉर्ड के हिसाब से बॉर्डर 2 पहली वॉर ड्रामा फिल्म बन गई है।

वॉर ड्रामा फिल्मों को छोड़ा पीछे
सनी देओल की बॉर्डर 2 ने विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फाइटर, और अक्षय कुमार की केसरी को पीछे छोड़ दिया है।
| वॉर फिल्में | वर्ल्डवाइड कलेक्शन |
|---|---|
| उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) | 341.75 करोड़ |
| केसरी (2019) | 202 करोड़ |
| फाइटर (2024) | 344 करोड़ |
| बॉर्डर 2 | 350 करोड़ |
बॉर्डर के नाम भी था रिकॉर्ड
बता दें, 1997 में आई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर ने उस समय पर भी इतिहास रच दिया था। वॉर ड्रामा फिल्म पसंद की गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक उस समय बॉर्डर की 3.7 करोड़ टिकटें बेची गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का धमाका कर दिया था। अब बॉर्डर 2 भी झंडे गाड़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बॉर्डर 2 कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है। इस फिल्म की आंधी के बीच आने वाली रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 भी खास कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म ने एक बार फिर कमाल कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन