Netflix Maamla Legal Hai 2 Trailer Out Ravi Kishan Returns as VD Tyagi Kusha Kapila joining courtroom chaos fans react कोर्टरूम में फिर मचेगा हंगामा, मामला लीगल है 2 ट्रेलर रिलीज, शो से जुड़ा ये नया चेहरा, Web-series Hindi News - Hindustan
More

कोर्टरूम में फिर मचेगा हंगामा, मामला लीगल है 2 ट्रेलर रिलीज, शो से जुड़ा ये नया चेहरा

Maamla Legal Hai 2 Trailer: नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर सीरीज मामला लीगल है के सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रवि किशन एक बार फिर वीडी त्यागी बनकर फैंस को हंसाने और गुदगुदाने आ रहे हैं। 

Wed, 11 March 2026 06:44 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कोर्टरूम में फिर मचेगा हंगामा, मामला लीगल है 2 ट्रेलर रिलीज, शो से जुड़ा ये नया चेहरा

नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज मामला लीगल है तो आपने जरूर देखी होगी। अब सीरीज का दूसरा सीजन भी आनेवाला है। सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस दूसरे सीजन को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। रवि किशन एक बार फिर वीडी त्यागी बनकर दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने आ रहे हैं। इस नए सीजन में एक नया सदस्य भी जुड़ने वाला है। ये नई सदस्य कोई नहीं बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला हैं।

वीडी त्यानी बनकर लौटे रवि किशन

पिछले सीजन में वकील बने वीडी त्यागी (रवि किशन) इस सीजन में जज बनकर दर्शकों को हंसाने आनेवाले हैं। वीडी त्यागी जज की ओथ लेंगे। वहीं, उनके चैंबर में राज करेंगी सुजाता नेगी, लखमीर मिंटू। इस बार भी अजीबोगरीब केस पटपड़गंज कोर्ट में पहुंचेंगे और वीडी त्यागी करेंगे मामले की सुनवाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या जानते हैं इंडिया में कब आया नेटफ्लिक्स? कौनसी पहली वेब सीरीज हुई थी रिलीज

कैसे-कैसे होंगे इस बार के केस

चूहों के गांजा पी जाने से लेकर बगल में आग लगने जैसे केस इस बार आपको जमकर गुदगुदाने वाले हैं। सीरीज की कास्ट की बात करें तो इस साल एक नया चेहरा शो से जुड़ा है। कुशा कपिला का किरदार नायला ग्रेवाल के किरदार को टक्कर देंगी। शो में नायला, कुशा, रवि किशन के अलावा निधि बिष्ट, अनंत वी. जोशी और अंजुम बत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोरिया पहुंची तमिल एक्ट्रेस, Squid Game के स्टार्स के साथ फिल्म में आएंगी नजर

कब आएगा कोर्टरूम ड्रामा का दूसरा सीजन?

मामला लीगल है की बात करें तो इस कोर्टरूम ड्रामा में असल लाइफ में हुए वो अतरंगी केस के बारे में दिखाया जाता है जिनको सुनकर शायद ही आपको हंसी न आए। मामला लीगल है का सीजन 2, 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर करेगा। इस सीरीज के सीजन 2 को राहुल पांडे ने डायरेक्ट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईएमडीबी के इस हफ्ते के टॉप 10 शोज और फिल्में, पहले पर 8.8 रेटिंग वाली ये सीरीज

मामला लीगल है 2 का ट्रेलर देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

फैंस सीजन 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने ट्रेलर वीडियो के नीचे कमेंट करके लिखा- वीडी त्यागी इकलौते ऐसे हैं जो जले हुए बगल के केस को ऐसा लगवा सकते हैं कि जैसे वो सुप्रीम कोर्ट का मामला हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सुजाता मैम इस शो की जान हैं। एक ने लिखा- वहीं, एक यूजर ने लिखा कि आपको अनुभव सिंह बस्सी को भी कास्ट करना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने शो में कुशा कपिला के होने पर निराशा जताई है। एक यूजर ने लिखा- सिर्फ पुराने सीजन वाले लोगों को ही लेना चाहिए था। इसको क्यों ले लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।