Netflix Horror Documentary Series House of Secrets The Burari Deaths 7 4 imdb rating three episodes बेहद डराने वाली है 3 एपिसोड की ये डॉक्यूमेंट्री, उड़ जाएगी नींद, 7.4 है IMDb रेटिंग, Web-series Hindi News - Hindustan
More

बेहद डराने वाली है 3 एपिसोड की ये डॉक्यूमेंट्री, उड़ जाएगी नींद, 7.4 है IMDb रेटिंग

Horror Documentary: अगर आप बोर हो रहे हैं और कुछ चिलिंग और डरावना देखना चाहते हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बता रहे हैं जो यकीनन आपकी रात की नींद उड़ा देगी। इस डॉक्यूमेंट्री की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।

Sun, 12 April 2026 10:00 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बेहद डराने वाली है 3 एपिसोड की ये डॉक्यूमेंट्री, उड़ जाएगी नींद, 7.4 है IMDb रेटिंग

अगर आप कुछ डरावना और चिलिंग देखने के मूड में हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बता रहे हैं जो आपको काफी ज्यादा डराने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री में कोई भूत-प्रेत नहीं है, लेकिन डॉक्यूमेंट्री का नैरेशन, फुटेज और इंटरव्यूज बहुत डराने वाले हैं। ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर साल 2021 में आई थी। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो तुरंत देख डालिए। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का नाम- हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स (House of Secrets: The Burari Deaths) है।

हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स में हैं तीन एपिसोड्स

हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स में तीन एपिसोड्स हैं। ये सीरीज दिल्ली में हुए बुराड़ी मास सुसाइड पर आधारित है। जब आप सीरीज को देखने बैठेंगे तो इस चीज की बेहतर समझ आपको मिल पाएगी कि आखिर उस रात बुराड़ी के उस घर में क्या हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 एपिसोड वाली ये नेटफ्लिक्स सीरीज है मस्ट वॉच, 8.2 है आईएमडीबी रेटिंग

डराती है तीन एपिसोड वाली ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज

वैसे तो सीरीज में रियल लाइफ इन्वेस्टिगेशन, इंटरव्यू और फुटेज हैं। सीरीज में जो राज खुलते हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं। हालांकि, इस डॉक्यूमेंट्री का जो नैरेशन है वो काफी डरावना है। अगर आप ये सीरीज देखेंगे तो आपको यकीनन ही डर लगने वाला है। इस डॉक्यूमेंट्री में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे उस घर से 11 डायरियां बरामद हुई थीं। उन डायरी में ही उस घर के 11 लोगों की सुसाइड का राज छिपा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स सीरीज कोहरा 2 में इस बड़े एक्टर का कैमियो देख हैरान हुई ऑडियंस

दिल्ली में कब हुई थी ये भयानक घटना?

साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में एक ही घर के 11 लोगों की सुसाइड का मामला सामने आया था। 1 जुलाई को करीब 10 लोग फांसी के फंदे से लटके मिले थे और एक बुजुर्ग महिला का शव जमीन पर मिला था। 2018 के इस केस ने सबको हिलाकर रख दिया था। हर कोई इस केस की चर्चा कर रहा था। लोग सोच रहे थे कि कैसे एक ही परिवार के 11 लोग एक साथ सुसाइड कर सकते हैं। इन सब सवालों के जवाब हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स डॉक्यूमेंट्री में आपको मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान कर रहे हैं नेटफ्लिक्स सीरीज से डेब्यू

हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स की कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स को लीना यादव ने बनाया है। इस सीरीज को बेस्ट नॉन-फिक्शन ओरिजिनल सीरीज/ स्पेशल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।तीन एपिसोड वाली इस सीरीज का हर एपिसोड लगभग 45 मिनट का है। सीरीज के पहले एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। दूसरे एपिसोड की रेटिंग 8 है और तीसरे एपिसोड की रेटिंग 7.2 है। वहीं, इस सीरीज की ओवरऑल आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।