jaideep ahlawat shocked audience as he did a cameo in netflix series kohrra 2, mona singh barun sobtiare lead Kohrra 2: नेटफ्लिक्स सीरीज में इस बड़े एक्टर का कैमियो देख हैरान हुई ऑडियंस, पहचनाना मुश्किल, Web-series Hindi News - Hindustan
More

Kohrra 2: नेटफ्लिक्स सीरीज में इस बड़े एक्टर का कैमियो देख हैरान हुई ऑडियंस, पहचनाना मुश्किल

मोना सिंह और बरुन सोबती की नेटफ्लिक्स सीरीज कोहरा सीजन 2 में एक एक्टर का कैमियो दिखा है। इस एक्टर को हाल में कई फिल्मों और सीरीज में पसंद किया गया है। कोहरा 2 में उनका किरदार पहचान में नहीं आता। पहचानिए ये कौन एक्टर है।

Wed, 11 Feb 2026 04:00 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Kohrra 2:  नेटफ्लिक्स सीरीज में इस बड़े एक्टर का कैमियो देख हैरान हुई ऑडियंस, पहचनाना मुश्किल

नेटफ्लिक्स सीरीज कोहरा के पहले सीजन के बाद आज दूसरा सीजन प्रीमियर हो गया है। मोना सिंह और बरुन सोबती के किरदारों ने अब की शानदार परफॉरमेंस डिलीवर की है। इसके अलावा इस सीरीज में एक और एक्टर का कैमियो दिखाया गया है जो कुछ सेकंड के भर के रोल में नजर आता है और चला जाता है। ये एक्टर हैं जयदीप अहलावत। इस सीरीज में उन्हें देखा जाता है लेकिन आप पहचान नहीं पाएंगे की ये वही हैं। अगर जयदीप के काम की बात की जाए तो द फैमिली मैन 3, इक्कीस, ज्वेल थीफ जैसे प्रोजेक्ट्स में उन्हें पसंद किया गया है। ऐसे में उनका ये छोटा रोल भी बड़ी छाप छोड़ रहा है।

जयदीप अहलावत का कोहरा में कैमियो

कोहरा 2 में मोना सिंह एक केस को सुलझाती नजर आ रही हैं। साथ में एक्टर बरुन सोबती हैं जो पहले पार्ट में भी नजर आए थे। कोहरा को इंटरनेशनल स्तर पर भी पसंद किया गया था। ऐसे में कोहरा 2 ऑडियंस के लिए खास सीरीज बन गई थी जिसका इंतजार पिछले कुछ सालों से हो रहा था। अब सीरीज रिलीज हो चुकी है और एक छोटे सीन में जयदीप अहलावत को देखकर ऑडियंस हैरान है। लोग पहचान नहीं पाते। लेकिन फिल्म के क्रेडिट्स में एक्टर का नाम ये कन्फर्म करता है कि वो जयदीप ही हैं। खास बात ये है कि जयदीप स्टारर सीरीज पाताल लोक के राइटर सुदीप शर्मा हैं जिन्होंने कोहरा 2 का डायरेक्शन किया है।ऐसे में डायरेक्टर और एक्टर के बीच दोस्ती का कनेक्शन पहले से था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइम वीडियो की एक ऐसी साउथ फिल्म जिसे IMDb पर मिली है 8.3 की रेटिंग

मर्डर के इर्द गिर्द है कहानी कोहरा 2 की कहानी

कोहरा सीजन 2 की बात करें तो कहानी एक NRI औरत की मर्डर के इर्द गिर्द घूमती है। इस बीच मोना और बरुन का किरदार इस मर्डर मिस्ट्री की जड़ पता लगाने की कोशिश में दिखते हैं। इस सीजन में कई नए किरदार हैं जो अपनी परफॉरमेंस से छाप छोड़ते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत 3-मिर्जापुर 3 समेत इन 5 वेब सीरीज का बजट जानकर उड़ जाएंगे होश

कोहरा की कास्ट ने किया था इम्प्रेस

बता दें, कोहरा के पहले सीजन की कहानी भी एक NRI की की मौत पर बेस्ड थी। सीजन में सविंद्रपाल विक्की, हरलीन सेठी, एकावली खन्ना, आनंद प्रिया, वरुण बडोला जैसे एक्टर्स ने काम किया था। अब दूसरे सीजन में मोना सिंह के अलावा कई नए एक्टर्स नजर आएंगे। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक इस सीरीज में मोना और बरुन ने अपने करियर का बेस्ट काम किया है। सोशल मीडिया पर सीरीज को बेस्ट बताया जा रहा है। मोना सिंह इससे पहले मिस्त्री नाम की सीरीज में ऐसे ही केस सुलझाती नजर आ चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 हफ्तों से नंबर 1 की कुर्सी नहीं छोड़ रही ये एक्ट्रेस, तेजस्वी, समृद्धि हुई पीछे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।