Mirzapur Web Series this Scene was Almost Cancelled Ali Fazal made them Do it कैंसिल कर दिया गया था मिर्जापुर का यह आइकॉनिक सीन, फिर अली फजल की जिद पर शूट किया गया, Web-series Hindi News - Hindustan
More

कैंसिल कर दिया गया था मिर्जापुर का यह आइकॉनिक सीन, फिर अली फजल की जिद पर शूट किया गया

Mirzapur Web Series: अली फजल ने बताया कि मिर्जापुर का वो सीन जो आइकॉनिक हो गया, वो असल में शूट ही नहीं होने वाला था। दिन ढलने लगा था और मेकर्स ने उस सीन की शूटिंग कैंसिल कर दी थी।

Sun, 28 Dec 2025 12:19 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
कैंसिल कर दिया गया था मिर्जापुर का यह आइकॉनिक सीन, फिर अली फजल की जिद पर शूट किया गया

क्या आपको मालूम हो कि अली फजल को हिंदी की वर्लमाला नहीं याद थी। जी हां, जब उन्होंने अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर का वो सीन किया, जिसमें वो शुक्ला को मारने के बाद उसे पूरी हिंदी वर्णमाला सुनाते हैं, तो वह सीन इसलिए लेट हुआ था, क्योंकि उन्हें अल्फाबेट याद नहीं थी। आलम यह था कि यह सीन कैंसिल कर दिया गया था, लेकिन फिर अली फजल की वजह से यह आइकॉनिक सीन पॉसिबल हो पाया, जो मिर्जापुर के कुछ सबसे यादगार मोमेंट में से एक बन गया।

लगभग कैंसिल हो गया था यह सीन

वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू भइया का रोल प्ले करने वाले एक्टर अली फजल ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में कहा, "यह शॉट लेने के कुछ ही सेकंड पहले हमें बोल दिया गया था कि रोशनी कम होती जा रही है, अब टाइम नहीं है, तो यह वाला सीन कैंसिल है। किस्मत से उस दिन मैंने वो पूरी चीज याद कर ली थी।" अली फजल ने बताया कि उन्होंने मेकर्स पर जोर डाला कि वो एक बार यह सीन कर लें। अगर हो गया तो ठीक। मेकर्स इसे इसलिए टाल रहे थे, क्योंकि उन्होंने यह सीन अलग तरह से करने का सोचा था।

अलग तरह से होने वाला था वो सीन

अली फजल ने बताया, "क्योंकि उनका यह था कि इस शॉट में टाइम लगेगा।" अली फजल ने बताया, "इसके अलग-अलग शॉट प्लान्ड थे। तो यह एक ही में निकल गया किस्मस से। तो इसलिए मैंने थोड़ा जोर दिया कि यार कर लेते हैं। आप करके रख लो यह शॉट। तो उन्होंने कहा कि अगर एक में हो गया तो हो गया।" बता दें कि अली फजल अभी अपनी अपकमिंग फिल्म मिर्जापुर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो हाल ही रिलीज किया गया है। अली फजल ने खुद भी यह वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनन्या पांडे को भी है यह अजीब प्रॉब्लम, बताई ऐसी ट्रिक जो आ सकती है आपके भी काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।