YRKKH 12 April 2026 Written Update Abhira to Reveal Shocking Secret Armaan will Take Revenge YRKKH 12 April 2026: अरमान लेगा अभिरा का बदला, मेहर के खौफनाक सच से उठेगा पर्दा!, Tv Hindi News - Hindustan
More

YRKKH 12 April 2026: अरमान लेगा अभिरा का बदला, मेहर के खौफनाक सच से उठेगा पर्दा!

YRKKH 12 April 2026: अरमान अपने मन की आवाज सुनेगा और जब अभिरा उसके सामने सच का खुलासा करेगी तो उसके पांव तले जमीन खिसक जाएगी। वह मेहर से अभिरा का बदला लेने की ठानेगा।

Sun, 12 April 2026 05:07 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
YRKKH 12 April 2026: अरमान लेगा अभिरा का बदला, मेहर के खौफनाक सच से उठेगा पर्दा!

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अरमान ईश्वर से प्रार्थना करता नजर आएगा। वह भगवान से कहेगा कि भले ही दुआएं अनसुनी रह जाएं, लेकिन जिम्मेदारियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अरमान की दुआ रंग लाएगी और मौत के मुंह में समा चुकी अभिरा की पल्स अचानक वापस आ जाएगी। डॉक्टर चेतावनी देंगे कि अभिरा की हालत अब भी नाजुक है और वह कोमा में जा सकती है, लेकिन मुक्ति को यकीन है कि किसी की दुआ काम कर गई है। जब कावेरी और अरमान हॉस्पिटल पहुंचेंगे, तो मुक्ति अरमान को गले लगाकर रो पड़ेगी और बताएगी कि अभीरा उसका कितना ख्याल रखती थी।

पौद्दार परिवार में अरमान की वजह से मजेगा कोहराम

दूसरी तरफ पौद्दार हाउस में टेंशन लगातार बढ़ती जा रही होगी। तान्या, अरमान को अभिरा को ढूंढने के लिए कहेगी, जिस पर विद्या बुरी तरह भड़क जाएगी। विद्या साफ कहेगी कि अरमान को अभिरा को भूलकर अपनी और मेहर की शादी पर ध्यान देना चाहिए। आर्यन बीच-बचाव करते हुए खुद अभिरा को ढूंढने जाने की बात कहेगा, लेकिन कावेरी फैसला लेगी कि वह और अरमान हॉस्पिटल जाएंगे। विद्या के कड़े विरोध के बावजूद कावेरी और अरमान हॉस्पिटल के लिए निकल जाएंगे। इस बीच मनीषा यह कहकर सबको सोच में डाल देगी कि अरमान ने पहले रूही को छोड़ा था और इस बार शायद मेहर की बारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब अनुपमा के सामने आई यह बड़ी चुनौती, फिर मिली गौतम से दो-दो हाथ करने की वजह

अरमान लेगा मेहर से अभिरा की इस हालत का बदला

हॉस्पिटल के कमरे में जब अरमान अकेले अभिरा से मिलेगा, तो कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा। अभिरा को होश आ जाएगा और वह अरमान का हाथ पकड़कर उसे मेहर से शादी न करने की चेतावनी देगी। वह रोते हुए खुलासा करेगी कि उसकी इस हालत के पीछे मेहर का हाथ है और उसी ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। अरमान यह सुनकर सन्न रह जाएगा, लेकिन उसे अभिरा की बातों पर पूरा भरोसा होगा। वह अभिरा को आराम करने के लिए कहेगा और मन ही मन फैसला करेगा कि वह मेहर से इस बात का बदला जरूर लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा शुरू करेगी लंदन में खुद का रेस्त्रां! माही ने लिया गौतम से तलाक का फैसला

मेहर खुद करेगी अपनी खौफनाक साजिशों का खुलासा

वहीं दूसरी ओर मेहर की असलियत सामने आ जाएगी। वह मित्तल परिवार के सामने कबूल करेगी कि उसका असली मकसद अरमान से प्यार करना नहीं, बल्कि पौद्दार परिवार को पूरी तरह तबाह करना है। वह मायरा और अरमान को अपनी बातों में फंसा चुकी है। उधर माधव भी इस शादी को लेकर बेहद बेचैन है। तान्या के उकसाने पर माधव फैसला करेगा कि भले ही वह शादी न रोक पाए, लेकिन वह मायरा की आंखें जरूर खोल देगा ताकि उसे मेहर की सच्चाई पता चल सके। सीरियल में आगे क्या उतार चढ़ाव आएंगे? जानने के लिए जुड़े रहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।