Anupama Spoiler Alert in Hindi Maahi to become the reason behind Gautam and Anu Clash Again Spoiler Alert: अब अनुपमा के सामने आई यह बड़ी चुनौती, फिर मिली गौतम से दो-दो हाथ करने की वजह, Tv Hindi News - Hindustan
More

Spoiler Alert: अब अनुपमा के सामने आई यह बड़ी चुनौती, फिर मिली गौतम से दो-दो हाथ करने की वजह

Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। फिर एक बार दर्शकों को अनुपमा और गौतम की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Sun, 12 April 2026 01:16 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Spoiler Alert: अब अनुपमा के सामने आई यह बड़ी चुनौती, फिर मिली गौतम से दो-दो हाथ करने की वजह

टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड एक बार फिर दर्शकों को जबरदस्त एक्शन दिखा सकता है। हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि माही जाकर अनुपमा को अपने दिल की बात बताती है। वह बताती है कि कैसे वह गौतम से तंग आ चुकी है और अब उससे तलाक लेकर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है। अनुपमा इसमें माही का फुल सपोर्ट भी करती है, लेकिन यहीं से अगले ड्रामा सीक्वेंस की भूमिका बनती नजर आ रही है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को गौतम और अनुपमा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। चलिए समझते हैं क्यों।

अनुपमा और गौतम की पुरानी दुश्मनी

अनुपमा और गौतम की दुश्मनी काफी पुरानी रही है। राही को छेड़ने और उस पर बुरी नजर रखने के वक्त से ही गौतम अनुपमा को फूटी आंख नहीं सुहाता है। वह कई बार उसकी बुरी तरह पिटाई भी कर चुकी है और गौतम को कोठारी मेंशन से निकाल बाहर करने में भी अनुपमा का ही हाथ रहा था। इन्हीं सब वजहों से गौतम भी अनुपमा से नफरत करता है और उससे बदला लेने का एक भी मौका नहीं चूकता। दोनों के बीच जब इतनी हेट भरी हो, तब एक छोटी सी चिंगारी भी दोनों के बीच टकराव करा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा शुरू करेगी लंदन में खुद का रेस्त्रां! माही ने लिया गौतम से तलाक का फैसला

माही बनेगी झगड़े की वो चिंगारी

अनुपमा और गौतम के बीच टक्कर की वो चिंगारी माही बनती नजर आ रही है। इससे पहले भी अनुपमा ने प्रार्थना का गौतम से तलाक करवाया था और गौतम लाख चाहने के बावजूद कुछ नहीं कर पाया। इसके बाद उसने जब राही को दिवाकर के जरिए परेशान करने की कोशिश की, तब भी अनुपमा बीच में खड़ी थी। अब जब अनुपमा की दूसरी बेटी को गौतम जैसे राक्षस से छुटकारा चाहिए तो भी वह मौजूद रहेगी। हालिया एपिसोड में अनुपमा को माही से यह कहते हुए दिखाया गया कि उसे जब भी मदद की जरूरत होगी तब वो उसके पास ही होगी। माना जा रहा है कि जल्द ही अनुपमा गोवा से फिर एक बार अहमदाबाद लौटेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान का ये रोमांटिक गाना 15 मिनट में हुआ था तैयार, SMS पर भेजे गए थे लिरिक्स
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल्ताफ राजा की इस गलती की वजह से हाथ से निकल गया था गोविंदा का सबसे पॉपुलर गाना

माही और अनुपमा में कौन जीतेगा?

संभावना इसी बात की है कि इस बार भी अनुपमा ही जीतेगी। लेकिन इस बार गौतम इतनी आसानी से हार नहीं मानेगा। क्योंकि उसे जैसे-तैसे कोठारी मेंशन में जगह वापस मिली है और अगर माही से उसकी शादी टूटी तो एक बार फिर उसके घर से जाने की बात उठ जाएगी। ऐसे में वह पूरी कोशिश करेगा कि इस घर में अपनी जगह पक्की किए रहे और माही को तलाक नहीं दे। लेकिन जब माही खुद ही अपने पति से अलग होने पर तुली है, तो ऐसे में वह इस सिचुएशन को किस तरह मैनेज करेगा यह देखना दिलचस्प होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।