Vishal Bhardwaj Box Office Disaster Films Maqbool to Pataakha Know cast release year and where to watch बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं विशाल भारद्वाज की ये फिल्में, एक ने जीते थे 10 अवॉर्ड्स, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं विशाल भारद्वाज की ये फिल्में, एक ने जीते थे 10 अवॉर्ड्स

विशाल भारद्वाज एक शानदार डायरेक्टर, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। उनकी फिल्म ओ रोमयो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच हम आपको विशाल भारद्वाज की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं।  

Sat, 17 Jan 2026 09:15 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं विशाल भारद्वाज की ये फिल्में, एक ने जीते थे 10 अवॉर्ड्स

फिल्म इंडस्ट्री के अगर बेहतरीन डायरेक्टर्स की बात करें तो उसमें विशाल भारद्वाज का नाम जरूर आता है। डायरेक्टर होने के साथ-साथ विशाल भारद्वाज एक सिंगर, कंपोजर और पटकथा लेखक भी हैं। विशाल भारद्वाज की फिल्में ऐसी होती हैं जो सालों-साल लोगों के जहन में रहती हैं। आज हम आपको विशाल भारद्वाज की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं, लेकिन बाद में दर्शकों के बीच पॉपुलर हुईं। इनमें से एक फिल्म को तो 10 अवॉर्ड्स मिले थे।

मकबूल: इरफान खान, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन सिद्दीकी, ओम पुरी और पीयुष मिश्रा जैसे कलाकारों के साथ बनी मकबूल बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही अपना कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन सिनेमा की समझ रखने वालों को ये फिल्म आज भी बहुत पसंज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इमरान की ये 13 फिल्में थीं डिजास्टर, लिस्ट में अमिताभ के साथ आई मूवी का भी नाम

पंकज कपूर को मिला था नेशनल अवॉर्ड

boxofficeindia.com की मानें तो मकबूल का बजट 3.25 करोड़ था। फिल्म ने भारत में 2.98 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। फिल्म ने 10 अवॉर्ड्स जीते थे जिसमें एक नेशनल अवॉर्ड भी शामिल है। पंकज कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था।

द ब्लू अम्ब्रेला: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म द ब्लू अम्ब्रेला भी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। फिल्म में पंकज कपूर और दीपक डोबरियाल जैसे एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म का बजट 2 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 50 लाख की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

रंगून: साल 2017 में आई शाहिद कपूर और कंगना रनौत की फिल्म रंगून भी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। सैफ अली खान भी फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म का बजट 61 करोड़ था। वहीं,फिल्म ने भारत में 28.82 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है।

बॉक्स ऑफिस डिजास्टर फिल्में

पटाखा: लिस्ट में सुनील ग्रोवर की फिल्म पटाखा भी है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। सुनील ग्रोवर के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान भी नजर आई थीं। फिल्म का बजट 19 करोड़ था। वहीं, 10.09 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।