Bhabiji Ghar Par Hai Shilpa Shinde Returns As Angoori Bhabhi With Supernatural Twist भाभी जी घर पर हैं 2.0 में शिल्पा शिंदे की हुई एंट्री, सुपरनेचुरल ट्विस्ट के साथ हुई वापसी, Tv Hindi News - Hindustan
More

भाभी जी घर पर हैं 2.0 में शिल्पा शिंदे की हुई एंट्री, सुपरनेचुरल ट्विस्ट के साथ हुई वापसी

भाभी जी घर पर हैं 2.0 आ रहा है और शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ शिल्पा शिंदे की वापसी हो गई है।

Sun, 14 Dec 2025 11:55 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
भाभी जी घर पर हैं 2.0 में शिल्पा शिंदे की हुई एंट्री, सुपरनेचुरल ट्विस्ट के साथ हुई वापसी

भाभी जी घर पर हैं एक नए वर्जन के साथ वापस आ रहा है और इस वर्जन के साथ शिल्पा शिंदे शो में वापसी कर रही हैं। अंगूरी भाभी बनकर अब शिल्पा शो में आ रही हैं, लेकिन इसके साथ ही शो में कुछ नए ट्विस्ट और टर्न्स नजर आने वाले हैं। भाभी जी घर पर हैं 2.0 का पहला प्रोमो सामने आ गया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

क्या है प्रोमो में

प्रोमो की शुरुआत होती है चारों मेन किरदार से यानी अंगूरी भाभी, तिवारी, विभूती और अनीता भाभी से जो किसी हॉन्टेड जगह जाते हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि अंगूरी भाभी को जो एक मूर्ति को छूती हैं और इसके बाद दिखाया जाता है अंगूरी भाभी का चेहरा और होती है शिल्पा की एंट्री और वह वह फेमस डायलॉग बोलती हैं सही पकड़े हैं।

पहले शिल्पा ही थीं अंगूरी भाभी

बता दें कि शिल्पा शो के शुरुआत में अंगूरी भाभी ही बनी थीं, लेकिन फिर मेकर्स के साथ कुछ अनबन की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था। वहीं उनके जाने के बाद फिर शुभांगी अत्रे की एंट्री हुई और दर्शक उन्हें भी पसंद करने लगे थे।

शो से बाहर होने पर क्या बोली थीं शुभांगी

शो से जाने पर शुभांगी ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने आन, बान और शान के साथ शो शुरू किया था और अब वैसे ही खत्म कर रही हूं। मैं इससे बेहतर एग्जिट नहीं सोच सकती थी। मैं अब नए किरदार एक्सप्लोर करना चाहती हूं। मैं फिलहाल फाइटर मोड पर हूं और अब अपनी बेटी और काम पर फोकस कर रही हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘यह एक बड़ा रिस्क है...’, 'भाभी जी…' में वापसी को लेकर शिल्पा ने किया रिएक्ट

शुभांगी ने यह भी कहा था, ‘गुडबाय करना आसान नहीं है। यह ऐसा लग रहा है जैसे घर छोड़ दिया। मैं शूट के आखिरी दिनों में काफी इमोशनल हो गई थी। ये किरदार मेरा हिस्सा बन गया था।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।