Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Spoiler Shocking Mihir Virani to face bankruptcy leap in serial Star Plus Serial: वीरानी हाउस में आएगा नया तूफान, सड़क पर आएगा मिहिर?, Tv Hindi News - Hindustan
More

Star Plus Serial: वीरानी हाउस में आएगा नया तूफान, सड़क पर आएगा मिहिर?

KSBKBT Leap Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में लीप के बाद मिहिर पर एक बड़ी मुसीबत आनेवाली है। मिहिर वीरानी का परिवार तुलसी के जाने के बाद सड़क पर आ जाएगा। 

Thu, 18 Dec 2025 02:10 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Star Plus Serial: वीरानी हाउस में आएगा नया तूफान, सड़क पर आएगा मिहिर?

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अबतक आपने देखा कि परिवार के लाख बोलने के बाद भी तुलसी ने शांतिनिकेतन छोड़ दिया है। शोभा और ऋतिक अपनी मां के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हैं। इस मुसीबत की घड़ी में तुलसी के साथ उसका बेटा अंगद खड़ा है। तुलसी सड़क पर बैठी होती है कि तभी अंगद वहां वृंदा के साथ आता है। वो तुलसी को अपने साथ लेकर जाता है।

तुलसी को साथ ले जाएगा अंगद

वृंदा तुलसी को घर चलने के लिए मनाती है। वो कहती है कि वो भी तुलसी के प्यार का हक रखती है। इसलिए तुलसी को उसके साथ जाना ही पड़ेगा। तुलसी जब वृंदा के घर पहुंचती है, वृंदा की मां फिर से खुश हो जाती है। उसे लगता है कि तुलसी को मिहिर वापस लेने आएगा और वो तुलसी के साथ-साथ वृंदा और अंगद को भी लेकर जाएगा।

मिहिर के जीवन में आएगा तूफान

रिपोर्ट्स की मानें तो आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि तुलसी के घर से जाने से मिहिर वीरानी के घर में तूफान आनेवाला है। मिहिर कंगाल हो जाएगा। इधर तुलसी अपना बिजनेस शुरू करेगी। तुलसी के घर से जाने से मिहिर परिवार सड़क पर आ जाएगा।

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी चॉल में अपने जीवन को व्यतीत करेगी। वहीं, मिहिर अकेले हो जाएगा। तुलसी मिहिर को याद करेगी, लेकिन वो सोचेगी कि वो कभी मिहिर के पास वापस नहीं जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।