The 50 contestant adnan fights with sapna Chaudhary says aurat hai aurat ki Tarah reh internet slams him and show औरत हो औरत की तरह… द 50 में अदनान शेख ने सपना चौधरी से कहा कुछ ऐसा, ट्रोल कर रहे लोग, Tv Hindi News - Hindustan
More

औरत हो औरत की तरह… द 50 में अदनान शेख ने सपना चौधरी से कहा कुछ ऐसा, ट्रोल कर रहे लोग

द रिऐलिटी शो में भी बिग बॉस की तरह झगड़े अब लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच झगड़े की एक क्लिप वायरल है। इसमें अदनान ने सपना को कुछ ऐसा बोला कि लोग इसे गलत बता रहे हैं।

Wed, 4 Feb 2026 06:30 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
औरत हो औरत की तरह… द 50 में अदनान शेख ने सपना चौधरी से कहा कुछ ऐसा, ट्रोल कर रहे लोग

द 50 रिऐलिटी शो में बवाल शुरू हो चुका है। कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ रहे हैं और इसका डिसकशन सोशल मीडिया फोरम्स पर भी शुरू हो चुका है। अब अदनान शेख और सपना चौधरी के बीच हुई तू-तू-मैं-मैं को सोशल मीडिया की क्लिप वायरल है। अदनान ने सपना से कुछ ऐसा कहा कि लोग भड़क गए हैं। लोग अदनान के कमेंट को मिसोजिनिस्ट और पितृसत्तात्मक कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे सपना की गलती बता रहे हैं। यहां जानें क्या था पूरा मामला।

गेम में इस बात पर हुआ झगड़ा

जियो हॉटस्टार का शो द 50 शो धीरे-धीरे चर्चा में आ रहा है। रिऐलिटी शो में एक टास्क था जिसमें कंटेस्टेंट्स को कुछ चीजों तोड़कर इनके अंदर से सेफ्टी कार्ड निकालना था। अरबाज पटेल, अदनान शेख सहित कुछ और कंटेस्टेंट्स ने रूल तोड़ने की कोशिश की। सपना चौधरी ने देख लिया और उन पर चीटिंग का इल्जाम लगाया। इसके बाद सपना और अदनान के बीच गहमा-गहमी शरू हो गई।

सपना से क्या बोले अदनान

सपना चौधरी भड़क गईं और उन्होंने अदनान को गाली दी। इस पर अदनान बोले, 'तू मर्द लोगों की तरह गाली क्यों दे रही है? औरत है औरत की तरह रह।' ये सुनकर सपना तमतमा गईं, बोलीं, तू मुझे याद मत करा मैं औरत हूं या मर्द हूं, ऐसा मारूंगी ना बाहर मिलेगा तो। तू तो कुछ भी नहीं है, रोज देखती हूं तुम्हारे जैसे मर्द मैं। आया बड़ा।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

रेडिट पर ये क्लिप पोस्ट करके एक यूजर ने लिखा है 2026 में ऐसा पैट्रिआर्कल और मिसोजिनिस्ट रिमार्क? इस रिऐलिटी शो का स्टैंडर्ड बहुत गिरा हुआ है। इस पर एक ने कमेंट किया है, मुझे इस शो से बहुत उम्मीदें थी लेकिन इसमें कुछ सिलेब्रिटीज गेम खेल रहे हैं। एक ने लिखा है, दोनों ही गलत हैं यहां। सपना ने मर्दानगी की बात की और गाली दी। कई लोग लिख रहे हैं कि शो बेकार है और झेला नहीं जा रहा। एक ने लिखा है, इसमें आधे से ज्यादा इन्फ्लुएंसर्स ऐसे ही हैं। धीरे-धीरे सब एक्सपोज होंगे। एक ने लिखा है, अदनान बहुत वाहियात है, मर्द नहीं है, बच्चों जैसी हरकते हैं।

द 50 के कंटेस्टेंट्स

रिऐलिटी शो द 50 में करण पटेल, मिस्टर फैसू, दिग्विजय राठी,सपना चौधरी, अदनान शेख, उर्वशी ढोलकिया, चाहत पांडे वगैरह कंटेस्टेंट के तौर पर खेल रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।