South Legal Drama Film Sirai trending on zee5 know why you should watch this movie OTT पर चुपके से आई साउथ की ये फिल्म हिला देगी कलेजा, 'जय भीम' जैसा है इसका टॉर्चर और इंसाफ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

OTT पर चुपके से आई साउथ की ये फिल्म हिला देगी कलेजा, 'जय भीम' जैसा है इसका टॉर्चर और इंसाफ

अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपकी रूह कंपा दे और सिस्टम की सच्चाई सामने रख दे, तो साल 2026 में जी5 पर आई ये फिल्म आप देख सकते हैं।

Thu, 26 Feb 2026 05:53 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
OTT पर चुपके से आई साउथ की ये फिल्म हिला देगी कलेजा, 'जय भीम' जैसा है इसका टॉर्चर और इंसाफ

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' के कारण साउथ की इस फिल्म कहीं दब गई। बहुत कम लोगों की नजर इस फिल्म पर पड़ी है। अगर आपने भी ये फिल्म मिस कर दी है तो आप इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है और इसका नाम ‘सिराई’ है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में थोड़ी और बातें बताते हैं ताकि आप ये तय कर पाएं कि आपको ये फिल्म ओटीटी पर देखनी चाहिए या नहीं।

फिल्म का बैकड्रॉप और कास्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5

मेन लीड: विक्रम प्रभु (Vikram Prabhu) और उनके साथ कई मंझे हुए तमिल कलाकार।

हिंदी में है या नहीं: ये तमिल फिल्म है, लेकिन ओटीटी पर हिंदी में भी उपलब्ध है।

कहानी (बिना स्पॉइलर के)

'सिराई' का मतलब होता है 'जेल' या 'कैद'। फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर (विक्रम प्रभु) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक हाई-प्रोफाइल कैदी को एक जेल से दूसरी जगह ट्रांसफर करने की जिम्मेदारी मिलती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ऑफिसर को पता चलता है कि जिस कैदी को वह ले जा रहा है, वह असल में निर्दोष है और सिस्टम के कुछ ताकतवर लोगों ने उसे बलि का बकरा बनाया है। अब ऑफिसर के सामने धर्मसंकट है- अपनी ड्यूटी निभाए या अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर उस बेगुनाह की जान बचाए?

फिल्म की खास बातें

इसमें 'सिंघम' जैसा कार उड़ाने वाला एक्शन नहीं है, रियल लाइफ में होने वाले एक्शन हैं। आपको फिल्म देखकर कहीं नहीं लगेगा कि ये कैसे हो सकता है।

ये सिर्फ एक पुलिस-चोर की कहानी नहीं है। ये कानून की खामियों और एक इंसान की नैतिकता के बारे में है।

विक्रम प्रभु ने पुलिस वाले के रोल में जान डाल दी है। उनके चेहरे के हाव-भाव फिल्म के तनाव को बखूबी दिखाते हैं।

आपकाे फिल्म पसंद आएगी या नहीं?

‘जय भीम’ और ‘विसरानई’ जैसी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको विक्रम प्रभु की ‘सिराई’ पसंद आएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।