The 50 Latest Confirmed Contestants List Prince Narula Rajat Dalal Nikki Tamboli Arbaaz Khan full list here द 50 में लगेगा रियलिटी शोज के स्टार्स का मेला, इस बॉलीवुड स्टार की बेटी भी होगी हिस्सा, Tv Hindi News - Hindustan
More

द 50 में लगेगा रियलिटी शोज के स्टार्स का मेला, इस बॉलीवुड स्टार की बेटी भी होगी हिस्सा

The 50 Confirmed List: द 50 1 फरवरी से कलर्स टीवी पर आएगा। इस रियलिटी शो में कई रियलिटी टीवी स्टार अपना दम दिखाएंगे। कुछ कंटेस्टेंट्स ने शो में आना अपना कंफर्म कर दिया है। आइए देखते हैं इन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट। 

Sat, 24 Jan 2026 07:21 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
द 50 में लगेगा रियलिटी शोज के स्टार्स का मेला, इस बॉलीवुड स्टार की बेटी भी होगी हिस्सा

कलर्स का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो द 50 जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। शो में टीवी एक्टर्स से लेकर रियलिटी शोज के स्टार नजर आनेवाले हैं। शो के सेट की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखकर सब हैरान हैं। सेट किसी महल से कम नहीं है। ये शो कैसा होगा इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल है। इस वजह से भी शो को लेकर लोगों के बीच चर्चा और उत्साह है। शो के उत्साह के बीच शो के कंफर्म्ड सदस्यों की लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं इन कंफर्म्ड कंटेस्टेंट्स के नाम।

रजत दलाल: बिग बॉस 18 में नजर आए रजत दलाल अब द 50 में अपना दम दिखाएंगे।उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रजत दलाल हाथ में द 50 का इनवाइट पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके माता-पिता नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- सुना है मार्केट में कोई शेर आया है? मिलकर आते हैं जरा।

बेबिका धुर्वे: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं बेबिका भी इस शो का हिस्सा होंगी। बेबिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इनवाइट शेयर करते हुए लिखा- शेर हो या बब्बर शेर…महलों की रानी को महलों के राजा का बुलावा आया है।

अर्चना गौतम: बिग बॉस और सिलेब्रिटी मास्टर शेफ्स जैसे शोज में नजर आ चुकीं अर्चना गौतम भी द 50 का हिस्सा होंगी। उन्होंने जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- रॉयल इनवाइट आया है दोस्तों। द 50 को ज्वाइन करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द 50 में फैंस के पास होगा 50 लाख जीतने का मौका, फराह ने बताया कैसे?

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला: रियलिटी शोज के स्टार प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी भी द 50 में पहुंचेंगी। युविका ने लिखा- एक नई शुरुआत, द 50 के लिए उत्साहित हूं। वहीं, प्रिंस ने लिखा- द लॉयन का बुलावा आया हो और हम न आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता है। हम तैयार हैं।

वंशज सिंह: यूट्यूब स्टार वशंज सिंह भी कलर्स के रियलिटी शो का हिस्सा होंगे। उन्होंने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी। वीडियो के साथ वंशज ने कैप्शन लिखा- देखो मैंने क्या किया और क्या करता हूं। द 50 में आ रहा हूं।

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल: बिग बॉस हिंदी और मराठी का हिस्सा रहीं निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ शो में आ रही हैं। दोनों ने साथ में वीडियो बनाकर फैंस को जानकारी दी। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- इस शेर और शेरनी से पंगा मत लेना। आ रहे हैं हम द 50 में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गईं ‘द 50’ के महल की तस्वीरें, 1 फरवरी से शुरू होगा रिएलिटी शो

कृष्णा श्रॉफ: जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ खतरों के खिलाड़ी में अपना जोश दिखाने के बाद अब द 50 में आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- द 50 में जोश और निडरता लाने के लिए पूरी तरह तैयार!

नेहल चुडासमा: बिग बॉस 19 में नजर आईं नेहल चुडासमा भी द 50 में आ रही हैं। जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा- द लॉयन का इनवाइट? इग्नोर नहीं कर सकते। इस बार मैं अपने फैंस और गेम के लिए खेलूंगी।

श्वेत तोमर: रोडीज में जलवा दिखा चुके रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी श्वेत तोमर भी द 50 का हिस्सा होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा- 1 फरवरी से दहाड़ने के लिए तैयार। बाकी कंटेस्टेंट्स बचकर रहना।

सुमेरा शेख: स्टैंडअप कॉमेडियन सुमेरा शेख भी द 50 में आएंगी। उन्होंने वीडियो के जरिए फैंस को जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 50 लोगों के साथ एक घर में। देखते हैं कैसा जाता है।

लवकेश कटारिया: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आए लवकेश कटारिया भी द 50 में आ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा- शेर का इनवाइट तो आना ही था। द 50 को लेकर उत्साहित।

मैक्सटर्न: सागर ठाकुर जिन्हें सोशल मीडिया पर मैक्सटर्न के नाम से जानते हैं वो भी द 50 में आ रहे हैं। मैक्सटर्म एक गेमिंग वीडियो क्रिएटर हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा- रहस्यमय द 50 का इनवाइट।

हामिद बरकजी: रोडीज और स्प्लिट्सविला का हिस्सा रहे हामिद बरकजी भी द 50 में आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके लिखा- द 50 को ज्वाइन करने के लिए उत्साहित।

चाहत पांडे: बिग बॉस में नजर आई टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे द 50 में आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने लिखा- बदलाव ही जीवन का नियम है, और मैं तैयार हूं। खुद को फिर से खोजने का सफर शुरू।

नीलम गिरी: बिग बॉस में नजर आईं भोजपुरी स्टार नीलम गिरी भी द 50 में आने को तैयार हैं। उन्होंने लिखा- मैं चैलेंज के लिए तैयार हूं। कॉम्पटीशन के लिए उत्साहित हूं।

शिव ठाकरे: रोडीज और बिग बॉस में नजर आए शिव ठाकरे भी द 50 में आएंगे। द 50 का इनवाइट लेकर वो गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इन कंटेस्टेंट्स के भी नाम कंफर्म

इन कंटेस्टेंट्स के अलावा एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा, कमोलिका का रोल निभाने वाली उर्वशी ढोलकिया, कंटेंटे क्रिएटर दुष्यंत कुकरेजा, शाइनी दोशी, बिग बॉस में नजर आईं मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत, बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर दिव्या अग्रवाल, सोशल मीडिया स्टार फैजू, एक्टर करण पटेल, बिग बॉस 19 में नजर आईं नटालिया, रियलिटी टीवी स्टार दिग्विजय राठी, सोशल मीडिया स्टार अर्चित कौशिक और लक्ष्य कौशिक भी इस शो का हिस्सा होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।