द 50 में फैंस के पास होगा 50 लाख जीतने का मौका, हिना और रुबीना भी हो सकती हैं शो का हिस्सा
The 50 Latest Update: द 50 को लेकर रियलिटी शो फैंस काफी उत्साहित हैं। अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शो के फैंस के पास भी 50 लाख रुपये तक जीतने का मौका होगा। इसी के साथ, हिना खान और रुबीना दिलैक भी इस शो का हिस्सा हो सकती हैं।

कलर्स का नया रियलिटी शो द 50 1 फरवरी से स्ट्रीम होगा। इस शो में इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे नजर आनेवाले हैं। सपना चौधरी, शिव ठाकरे, करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल जैसे सिलेब्स शो का हिस्सा होंगे। इस बीच दो ऐसे कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं जिन्हें सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये नाम हैं हिना खान और रुबीना दिलैक। हालांकि, इन नामों पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
द 50 में आएंगी रुबीना और हिना खान?
बीबी तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक द 50 में कंटेस्टेंट बनकर आ सकती हैं। वहीं, फिल्मी विंडो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिना खान रियलिटी शो का हिस्सा हो सकती हैं। फैंस इन दोनों नामों को सुनकर बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित हैं। रुबीना दिलैक और हिना खान बिग बॉस के अपने-अपने सीजन के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। हिना खान को बिग बॉस में ‘शेरखान’ का किताब मिला था वहीं, रुबीना को ‘बॉस लेडी’ का।
साथ में पहले भी कर चुकी हैं रियलिटी शो
अगर हिना खान और रुबीना दिलैक इस शो में आती हैं तो ये दूसरा मौका होगा जब टीवी की दो बड़ी एक्ट्रेस एक ही रियलिटी शो में नजर आएंगी। इससे पहले हिना खान और रुबीना दिलैक कलर्स के ही रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में नजर आई थीं।
फैंस को मिलेगा 50 लाख जितने का मौका
द 50 फैंस के लिए खास होनेवाला है। फैंस के पास भी पैसे जीतने का मौका होगा। फराह खान ने नए प्रोमो वीडियो में बताया है कि फैंस को बस विनर का नाम गेस करना होगा। अगर उनका गेस ठीक होगा तो वो 50 लाख रुपये जीत सकते हैं।
जो प्रोमो वीडियो आया है उसके साथ कैप्शन है- फैंस का टाइम आ गया! द 50 में खेलेंगे सिलेब्स और जीतेंगे आप। इस प्रोमो वीडियो ने शो को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। द 50 एक फरवरी से कलर्स पर स्ट्रीम होगा। शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात साढ़े 10 बजे स्ट्रीम होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन