The 50 Contestant Divya Agarwal Exclusive Interview she said her husband Exclusive: ‘द 50’ की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल का इंटरव्यू, ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विनर बोलीं…, Tv Hindi News - Hindustan
More

Exclusive: ‘द 50’ की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल का इंटरव्यू, ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विनर बोलीं…

The 50: रिएलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी से शुरू होने वाला है। दिव्या अग्रवाल इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। यही वजह है कि लाइव हिन्दुस्तान ने दिव्या अग्रवाल से बात की और उनकी स्ट्रैटजी जानने की कोशिश की।

Mon, 19 Jan 2026 02:34 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Exclusive: ‘द 50’ की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल का इंटरव्यू, ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विनर बोलीं…

Divya Agarwal Exclusive Interview: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर नया रिएलिटी शो शुरू होने वाला है। इस रिएलिटी शो का नाम ‘द 50’ है। ये शो 1 फरवरी से स्ट्रीम होगा। ऐसे में मेकर्स ने इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील करना शुरू कर दिया है। ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विनर दिव्या अग्रवाल भी इस शो में पार्टिसिपेट करने वाली हैं। ऐसे में लाइव हिन्दुस्तान ने उनसे बात की। पढ़िए उनसे हुई हमारी बातचीत।

‘द 50’ में पार्टिसिपेट करने का फैसला क्यों लिया?

50 लोग इस शो में हिस्सा लेने वाले हैं। किसी ने पहले कभी ये शो देखा नहीं है। कोई नहीं जानता है कि अंदर क्या होने वाला है। ऐसे में इस शो में हिस्सा लेना काफी एक्साइटिंग है। पहली बार अगर कोई रिएलिटी शो आ रहा है हमारे देश में और मैं न जाऊं तो मुझे लगेगा कि ये सही नहीं है। मैं कुछ मिस कर रही हूं इसलिए मैंने ये फैसला लिया।

आप दो रिएलिटी शोज जीत चुकी हैं। आपके फैंस को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। तो आपने इस रिएलिटी शो के लिए क्या स्ट्रैटजी बनाई है?

स्ट्रैटजी नहीं है। मैं शोज में हिस्सा लेना पसंद करती हूं और कभी भी दिमाग में पहले से ही कोई गेमप्लान नहीं बनाती हूं। क्योंकि जो सोचकर जाते हैं उससे हटकर ही कुछ होता है। अच्छी बात ये है कि साल 2025 का मेरा रिजॉल्यूशन फिटनेस था और मैंने अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है। ये शो भी टास्क के बारे में तो मुझे लगता है कि भगवान मुझे इसी चीज के लिए तैयार कर रहे थे।

अभी तक जिन कंटेस्टेंट्स का नाम रिवील हुआ है उनमें से किस कंटेस्टेंट को आप अपना कॉम्पिटिशन मानकर चल रही हैं?

मैं किसी को जानती नहीं हूं तो मैं किसी को अपना कॉम्पिटिशन नहीं मान रही हूं। मैं अंदर जाकर ही समझ पाऊंगी कि कौन मेरा कॉम्पिटिशन है क्योंकि अभी तक तो हमें ये भी नहीं पता कि कैसे टास्क होंगे।

आपके पति और बिजनेसमैन अपूर्वा पदगांवकर का क्या रिएक्शन था जब आपने बताया कि आप ऐसे रिएलिटी शो में हिस्सा लेने जा रही हैं?

पहले तो मैं खुद इस शो में हिस्सा नहीं लेने वाली थी। फिर अपूर्वा ने ही मुझे कहा कि आपको जाना चाहिए। आप इस शो के लिए बनी हो। आपने बहुत समय से ऐसा कुछ किया भी नहीं है तो आपको करना चाहिए। तो वो बहुत एक्साइटेड हैं। ये पहली बार है जब वो मुझे शादी के बाद रिएलिटी शो में देखेंगे तो मैं भी एक्साइटेड हूं टू शो माय गेम।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:YRKKH में होगी नई एंट्री, लीप के बाद वाणी का रोल प्ले करेगी ये एक्ट्रेस
ये भी पढ़ें:Anupamaa Twist: मां काली का रूप धारण करेगी अनुपमा, रजनी के घर पहुंचकर देगी धमकी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।