Anupamaa Twist: मां काली का रूप धारण करेगी अनुपमा, रजनी के घर पहुंचकर देगी धमकी
Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो आया है। नए प्रोमो में अनुपमा, मां काली का रूप धारण करेगी और रजनी के घर जाकर उसको धमकी देगी।

Anupamaa Upcoming Twist in Hindi: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में वो ट्विस्ट आने वाला है जिसका सबको इंतजार था। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, रजनी से धोखा मिलने के बाद अनुपमा, मां काली का रूप धारण करेगी। अनुपमा, कान्हा जी के पास जाएगी। अपने सिर पर तिलक लगाएगी और कहेगी, ‘घर पर बैठकर जंग नहीं जीती जाती। उसके लिए तो मैदान में उतरना पड़ता है।’ इसके बाद अनुपमा, रजनी के घर जाएगी।
रजनी से क्या कहेगी अनुपमा?
रजनी के घर का गार्ड, अनुपमा को अंदर जाने से रोकेगा। अनुपमा, गार्ड को इतने गुस्से से देखेगी कि वो डर जाएगा और गेट खोल देगा। अनुपमा जब अंदर जाएगी तब वो ये देखकर दंग रह जाएगी कि रजनी आराम से अपने डायनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रही है। अनुपमा, रजनी से कहेगी, ‘तू जीती नहीं है रजनी देसाई।' अनुपमा की आवाज सुनते ही रजनी रुक जाएगी। अनुपमा आगे कहेगी, 'जीत तो बहुत दूर की बात, ये खेल अब तो शुरू हुआ है।’ रजनी पर अनुपमा की बातों का कोई असर नहीं पड़ेगा। वह अनुपमा की बातें सुनने के बाद वापस से अपना खाना एंजॉय करने लगेगी।

क्या बोल रहे हैं लोग?
प्रोमो देखने के बाद लोगों का कहना है कि अब रजनी, भारती का इस्तेमाल करेगी। वह भारती की मदद से अनुपमा को इमोशनल ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगी ताकि अनुपमा पीछे हट जाए और चॉल के री-डेवलपमेंट का काम शुरू हो पाए। वहीं दूसरी तरफ, पराग सही और गलत के बीच में फंसकर रह जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन