The 50 Arbaz Patel Proposes To Nikki Tamboli in Romantic Way Fans Said Ab Hogi Shaadi Photos Goes Viral On Social Media 'द 50' से वायरल हुईं निक्की तंबोली-अरबाज पटेल की रोमांटिक फोटोज, घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, फैंस बोले-अब होगी शादी..., Tv Hindi News - Hindustan
More

'द 50' से वायरल हुईं निक्की तंबोली-अरबाज पटेल की रोमांटिक फोटोज, घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, फैंस बोले-अब होगी शादी...

‘द 50’ शो को लेकर हर पर नई अपडेट आ रही है। शो में 'बिग बॉस' के कई पुराने खिलाड़ी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूब स्टार्स और टीवी के जाने-माने चेहरे शामिल हुए हैं। इस शो को लोग बिग बॉस से कंपेयर कर रहे हैं।

Fri, 13 Feb 2026 07:21 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'द 50' से वायरल हुईं निक्की तंबोली-अरबाज पटेल की रोमांटिक फोटोज, घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, फैंस बोले-अब होगी शादी...

The 50 Show: फराह खान का नया टीवी रियलिटी शो 'द 50' अपने अनोखे फॉर्मेट को लेकर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। साथ ही ये शो करीब 50 जानी-मानी हस्तियों की लाइनअप की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो को लेकर हर पर नई अपडेट आ रही है। शो में 'बिग बॉस' के कई पुराने खिलाड़ी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूब स्टार्स और टीवी के जाने-माने चेहरे शामिल हुए हैं। इस शो को लोग बिग बॉस से कंपेयर कर रहे हैं। शो में लड़ाई-झगड़ों मारपीट के साथ-साथ रोमांटिक पल भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब शो से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी सुर्खियों में बनी है। इन तस्वीरों में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल प्यार में डूब में नजर आ रहे हैं।

'द 50' से वायरल हुईं निक्की-अरबाज की रोमांटिक फोटोज

दरअसल, निक्की तंबोली और अरबाज पटेल 'द 50' शो में सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी बन चुके हैं। शो के दौरान उनके बीच की केमिस्ट्री, प्यार और मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है। वहीं, अब 'द 50' से दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें X (ट्विटर) पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। तस्वीरों से पता चलता है कि यह कपल अपने रिश्ते में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा सकता है और ऐसा वे कैमरों के सामने कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रिंस की वजह से द 50 से बाहर हुए शिवित तोमर? इंस्टा पर दोस्त को किया अनफॉलो

निक्की के सामने घुटनों पर बैठे अरबाज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर फैन पेज बीबी तक ने कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन फोटोज में 'द 50' में अरबाज पटेल अपनी गर्लफ्रेंड निक्की तंबोली पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में अरबाज, निक्की के सामने घुटनों के बल बैठे हैं और उन्हें प्रपोज करते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे हाथ में अरबाज माइक्रोफोन पकड़े हुए हैं और एक्ट्रेस के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करते नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्ट्रेस बनने से पहले ये काम करती थीं स्मृति, कभी मिलते थे 1800 आज इतने लाख फीस
ये भी पढ़ें:टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल, 'नागिन 7' को ललकार नंबर 1 पर आया ये शो

सोशल मीडिया रिएक्शन

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'अब तक प्रपोज नहीं किया? फिर ये लोग इतने टाइम से क्या कर रहे थे।' एक दूसरे फैन ने एक्साइटेड होते हुए अपने दिल की बात कही, 'अब होगी शादी #The50Show me।' बता दें कि निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने बिग बॉस मराठी सीजन 5 के दौरान एक-दूसरे को डेटिंग करना शुरू किया था। इस शो के तुरंत बाद अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।