Dacoit Box Office Collection Day 9 Mrunal Thakur Adivi Sesh Film Faces Clash With Ranveer Singh Dhurandhar 2 Bhooth Bang Dacoit Box Office Day 9: 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' ने बिगाड़ 'डकैत' का खेल, वीकेंड पर भी नहीं दिखा पाई दम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dacoit Box Office Day 9: 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' ने बिगाड़ 'डकैत' का खेल, वीकेंड पर भी नहीं दिखा पाई दम

'डकैत: एक प्रेम कथा' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। वहीं, आज फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Sat, 18 April 2026 11:23 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Dacoit Box Office Day 9: 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' ने बिगाड़ 'डकैत' का खेल, वीकेंड पर भी नहीं दिखा पाई दम

Dacoit Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में मूवी के रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से बज बना हुआ है। ऐसे में 'डकैत: एक प्रेम कथा' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। वहीं, आज फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'डकैत' ने अब तक कितना कमाया।

एक हफ्ते में क्या रहा 'डकैत' का हाल

'डकैत: एक प्रेम कथा' का निर्देशन शैनेल देव ने किया है। वहीं, ये फिल्म आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है। इस मूवी को तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। मूवी में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। रिलीज के साथ ही अनुराग कश्यप की इस फिल्म का सामना आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के साथ रहा। वहीं, में अब अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' भी इसके सामने खड़ी हो गई है। ऐसे में अब 'डकैत' के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने 9वें दिन खबर लिखने तक 0.95 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब 'डकैत' का भारत में कलेक्शन 30.30 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों के बदलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'भूत बंगला' ने दूसरे दिन मचाया गदर, अक्षय की फिल्म से डरी रणवीर की 'धुरंधर 2'

डे वाइज देखें 'डकैत: एक प्रेम कथा' का कलेक्शन

डे 16.55 करोड़ रुपये
डे 26.85 करोड़ रुपये
डे 36.40 करोड़ रुपये
डे 42.70 करोड़ रुपये
डे 53.00 करोड़ रुपये
डे 61.55 करोड़ रुपये
डे 71.40 करोड़ रुपये
डे 80.90 लाख रुपये
डे 90.95 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन30.30 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां को फिर याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शेयर की दिल कचोट लेने वाली बात

'डकैत: एक प्रेम कथा' के बारे में और जानें

'डकैत: एक प्रेम कथा' की बात करें तो, इसकी कहानी एक गहरे इमोशन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक गुस्से से भरा कैदी अपनी पूर्व-प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' दूसरी फिल्मों के गदर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। भारत में, 'डकैत' के एडवांस टिकटों की बिक्री काफी धीमी रही। रिलीज से ठीक दो दिन पहले, फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर केवल 25,000 टिकट ही बेच पाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय का बदला ऐसा हुलिया, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।