निगेटिव रोल करने के बाद फूट-फूट कर रोईं थीं सुधा चंद्रन, रमोला सिकंद के किरदार के लिए मिले थे बस इतने पैसे
हाल ही में सुधा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह भक्ति में इतनी डूबी हुई थीं कि लोगों को कंट्रोल करना पड़ा। इस वीडियो को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। ऐसे में अब सुधा का लेटेस्ट इंटरव्यू सुर्खियों में बना है।

भरतनाट्यम डांसर और एक्ट्रेस सुधा चंद्रन इन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार कैरेक्टर्स प्ले किए हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ सुधा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में सुधा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह भक्ति में इतनी डूबी हुई थीं कि लोगों को कंट्रोल करना पड़ा। इस वीडियो को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी। ऐसे में अब सुधा का लेटेस्ट इंटरव्यू सुर्खियों में बना है। इस इंटरव्यूमें सुधा ने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। सुधा ने बताया कि उन्हें एक फिल्म में उनके कैरेक्टर को काट दिया था।
फिल्म से काट दिया गया था रोल
सुधा चंद्रन ने 'द रश' को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान सुधा ने इंडस्ट्री और अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की। सुधा ने बताया, 'एक बार उन्होंने एक फिल्म की थी, जिसमें उनका रोल काफी दमदार और बड़ा था। मूवी में उनके कई सीन्स थे। इसको लेकर सुधा काफी एक्साइटेड थीं। उन्होंने फिल्म प्रिव्यू के पहले एक्साइटमेंट में मीडिया वालों को भी ये बात बताई। इसके बाद जब फिल्म दिखाई गई तो शुरू में काफी वक्त तक को मेरा सीन ही नहीं आया। प्रेस वालों ने पूछा सुधा ये क्या है। इसे बाद मैंने देखा कि पूरी फिल्म में मेरे सिर्फ दो या तीन ही सीन थे। मैं इतना दुखी हुई कि घर आकर खूब रोई। उस दिन मैंने समझ लिया कि ये भी होता है।'
रसोला सिकन के रोल को लेकर बोलीं सुधा
सुधा चंद्रन ने 'कहीं किसी रोज' में रमोला सिकंद के किरदार को लेकर भी खुलकर बोला। उन्होंने बताया कि निगेटिव किरदार करने के बाद जब सुधा चंद्रन फूट-फूट कर रोईं। उन्होंने कहा, 'मुझे जब एकता कपूर ने ये रोल दिया तब उस वक्त मैं काफी डरी हुई थी। मेरा रोल काफी निगेटिव था। बड़ी सी बिंदी लगाना। एक बार मैंने 'कॉकरोच' वाली बिंदी लगाई थी। इसके बाद मैं एक इवेंट में गई वहां एक महिला भी ने सेम वैसी ही 'कॉकरोच' वाली बिंदी लगाई थी। मैंने उससे पूछा कि आपने ऐसा क्यों कि तो उसने कहा कि आप कर सकती हैं तो मैं क्यों नहीं।'आपको जानकर हैरानी होगी कि सुधा को रमोला सिकंद के रोल के लिए पहली सैलरी 3000 रुपये मिली थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन