रणदीप हुड्डा की पत्नी ने झेला मिसकैरिज का दर्द, 40 की उम्र में बनेंगी मां
रणदीप हुड्डा और पत्नी लिन लैशराम अपने पहले बेबी को दुनिया में वेलकम करने वाले हैं। इस बीच लिन ने बताया कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में मिसकैरिज का दर्द झेला। उन्होंने कहा कि वो बहुत कठिन दौर था उनके लिए।

रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बीते महीने फैंस को बताया था कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। लिन लैशराम प्रेग्नेंट हैं। मार्च 2026 में वो अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इस बीच लिन ने प्रेग्नेंसी को लेकर बात की।साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रेग्नेंसी से पहले उन्होंने मिसकैरिज का दर्द झेला था।
कब होगा रणदीप और लिन का बच्चा
ई टाइम्स से खास बातचीत में लिन ने कहा, "इस साल की शुरुआत में मिसकैरिज के बाद ये हम दोनों के लिए कठिन स्पेस है। हालांकि, हम बेहद आभारी हैं और आशा करते हैं कि सब ठीक हो। यह किसी खूबसूरत तोहफे से कम नहीं है!" उन्होंने बताया कि मार्च 2026 में उनकी प्रेग्नेंसी ड्यू है।
बच्चे को लेकर उत्साहित हैं पेरेंट्स
अपने आनेवाले बच्चे के बारे में बात करते हुए लिन ने कहा कि रणदीप और उन्होंने बच्चे के नाम पर चर्चा की है, लेकिन अभी कोई नाम तय नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चे का कमरा उनका पसंदीदा टॉपिक है। उन्होंने बताया कि रणदीप उन्हें आर्टिकल्स भेजते हैं जिससे मुझे कमरे को तैयार करने का आइडिया मिले।
2023 में हुई थी लिन और रणदीप की शादी
उन्होंने आगे कहा, हम इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं क्योंकि ये हमारा पहला है...खुशियों के अलावा हमारे जीवन में अभी किसी भी चीज के लिए जगह नहीं है। बता दें, लिन और रणदीप की शादी साल 2023 में हुई थी। इस साल शादी की सालगिराह के दिन ही रणदीप और लिन ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन