रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पिता, पत्नी लिन के साथ फैंस को दी गुड न्यूज
रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर रणदीप ने फैंस को यह गुड न्यूज दी है।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम अपनी लाइफ के नए चैप्टर को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं। शादी के 2 साल बाद अब दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। रणदीप ने सोशल मीडिया पर पत्नी की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है। रणदीप ने लिन के साथ फोटो शेयर की है जिसमें दोनों बॉन फायर एंजॉय कर रहे हैं और एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है।
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट
फोटो शेयर कर रणदीप ने लिखा, ‘2 साल का प्यार, एडवेंचर और अब लिटल वाइल्ड आने वाला है।’ इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं।
दिवाली से आ रही थी प्रेग्नेंसी की खबरें
बता दें कि इसी साल दिवाली के मौके पर लिन की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं जब दोनों ने दिवाली के मौके पर फोटोज शेयर की थीं। फैंस अनुमान लगाने लगे थे कि लिन प्रेग्नेंट हैं।
रणदीप-लिन की शादी
बता दें कि रणदीप और लिन की शादी काफी चर्चा में रही थी। रणदीप हरियाणा से हैं और लिन मणिपुर से। दोनों ने मणिपुर के ट्रेडिशन्स के हिसाब से शादी की थी साल 2023 में। दोनों साल 2011 से रिलेशनशिप में थे और शादी की फोटोज शेयर कर उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी थी। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन