Zootopia 2 Worldwide Box Office Collection 6th Movie to Reach this Record बॉक्स ऑफिस पर Zootopia 2 ने तोड़ा यह रिकॉर्ड, ऐसा कर पाने वाली 6वीं एनिमेशन फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉक्स ऑफिस पर Zootopia 2 ने तोड़ा यह रिकॉर्ड, ऐसा कर पाने वाली 6वीं एनिमेशन फिल्म

Zootopia 2 Worldwide Box Office: एनिमेशन फिल्म जूटोपिया-2 को भारत के साथ-साथ दुनिया भर में बेशुमार प्यार मिल रहा है। यह कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और जल्द ही कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Mon, 22 Dec 2025 10:34 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉक्स ऑफिस पर Zootopia 2 ने तोड़ा यह रिकॉर्ड, ऐसा कर पाने वाली 6वीं एनिमेशन फिल्म

Zootopia 2 Worldwide Box Office Collection: एनिमेशन फिल्म 'जूटोपिया 2' विदेशों के साथ-साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर रही है। सिर्फ ओवरसीज कलेक्शन की बात कर लें तो इसी मामले में 'जूटोपिया-2' 1 बिलियन डॉलर (Rs. 89,61,48,00,000 करोड़) का आंकड़ा पार करने को तैयार है। 'अवतार - फायर एंड ऐश' जैसी फिल्मों से मुकाबला करते हुए चौथे वीकेंड में 'जूटोपिया-2' ने Rs. 6,87,20,17,035 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ अमेरिका में 282 मिलियन डॉलर कमाने के साथ ही 1.27 बिलियन डॉलर्स का वर्ल्डवाइड ग्राॉस कलेक्शन करने वाली चुनिंदा एनिमेटेड फिल्मों में यह शुमार हो गई है।

जूटोपिया-2 ने इन फिल्मों को पछाड़ा

जूटोपिया-2 इस आंकड़े को छू पाने वाली टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है। इसने 'ब्यूटी एंड द बीस्ट्स' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बात करें इसकी अभी तक की कमाई की तो, यह सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली छठी फिल्म बन गई है। जूटोपिया-2 ने शानदार कमाई करते हुए 'मिनियन्स' के साथ-साथ 'इनक्रेडिबल्स' को भी पीछे छोड़ दिया है।

जल्द ही तोड़ सकती है ये रिकॉर्ड

विशेषज्ञों की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर अभी तक जूटोपिया-2 की कमाई की रफ्तार इतनी धीमी नहीं पड़ी है कि इसे थिएटर से उतरना पड़े। माना जा रहा है कि यह अगले वीकेंड तक फ्रोजन (1.31 बिलियन डॉलर) और द सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी (1.36 बिलियन डॉलर) के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी। अगर यह ऐसा कर पाई तो यह हाइएस्ट लाइफटाइम कलेक्शन करने वाली चौथी एनिमेटेड फिल्म बन जाएगी। बात फिल्म की करें तो जूटोपिया-2 की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पर पहले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी। दुनिया भर में इसे बेशुमार प्यार मिल रहा है, जिसके बाद माना जा रहा है इसका पार्ट-3 भी दर्शकों को जल्द ही मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब राधिका को लगा प्रैंक है, कॉल कर रहे थे शाहरुख, जब एक्ट्रेस ने फोन उठाया तो...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।