Manoj Bajpayee daughter could not recognize father in The Family Man 'द फैमिली मैन' देखकर ऐसा था बेटी का रिएक्शन, मनोज बाजपेयी बोले- उसे पता ही नहीं चला कि..., Tv Hindi News - Hindustan
More

'द फैमिली मैन' देखकर ऐसा था बेटी का रिएक्शन, मनोज बाजपेयी बोले- उसे पता ही नहीं चला कि...

Manoj Bajpayee: ‘द फैमिली मैन’ एक्टर मनोज बाजपेयी की बेटी ने जब अपने पिता की सीरीज देखी तो वह उन्हें पहचान ही नहीं पाईं। उलटा जब उन्होंने मनोज के एक को-स्टार को देखा तो वह बहुत खुश हो गई।

Sat, 8 Nov 2025 08:08 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'द फैमिली मैन' देखकर ऐसा था बेटी का रिएक्शन, मनोज बाजपेयी बोले- उसे पता ही नहीं चला कि...

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का नया सीजन आने जा रहा है। शो के सीजन 3 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है और प्रेम कॉन्फ्रेंस के दौरान मनोज बाजपेयी ने इस वेब सीरीज के बारे में उनकी बेटी का रिएक्शन साझा किया। मनोज बाजपेयी ने इस किस्से के जरिए समझाया कि बच्चे कई बार कितने मासूम और पोलाइट हो सकते हैं। मनोज बाजपेयी ने बताया कि कैसे उनकी बेटी ने सीरीज में अपने पिता को पहचाना ही नहीं था।

मनोज को नहीं पहचान सकी बेटी

मनोज बाजपेयी ने मीडिया के साथ बातचीत में अपनी बेटी अवा नायला के बारे में कहा, "वह फैमिली मैन की बहुत बड़ी फैन है, और मुझसे भी ज्यादा शरीफ हाशमी (को-एक्टर) की फैन है। पहला सीजन देखने के बाद, मैंने उससे पूछा, 'क्या आपको पसंद आया?' तो उसने कहा, 'हां, अच्छा है' और फिर उसने कुछ नहीं कहा। मेरा मतलब है, उसे पता ही नहीं चला कि मैं फैमिली मैन में हूं।"

जब घर आए मनोज के को-स्टार

मनोज बाजपेयी ने बताया कि शो में इससे भी दिलचस्प मोड़ उस वक्त आया जब उनकी बेटी ने 'द फैमिली मैन' में उनके को-एक्टर शरीफ हाशमी को उनके घर के बाहर देखा। मनोज बाजपेयी ने कहा, "और फिर 'फैमिली मैन' देखने के ठीक एक दिन बाद वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसने कहा- पापा, पापा, इधर आओ। और मैं गेट की तरफ दौड़ा। वह वहीं खड़ी थी। उसने कहा- जेके आ गया है, पापा। जेके आ गया है।" मनोज की बेटी ने सीरीज में उनके को-स्टार को पहचान लिया था।

कहां देख सकते हैं यह सीरीज?

बता दें कि मनोज बाजपेयी सीरीज में एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाते हैं जो देश के लिए इस तरह काम करता है कि उसके खुद के परिवार को ही उसके असल पेशे के बारे में नहीं पता है। सीरीज का पहला सीजन सुपरहिट रहा था जिसके बाद इसके दो सीजन और आए हैं। आप यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनु ने अमाल को जमकर लताड़ा, तान्या के सपोर्ट में बोले- लाख बुराइयां हों उसमें...
ये भी पढ़ें:कभी नहीं बन पाई माधुरी की यह फिल्म, इस इंटीमेट सीन के चलते हुए रिजेक्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।