Madhuri Dixit and Amitabh Bachchan Movie Which Got shelved due to intimate Scene कभी बन ही नहीं पाई माधुरी दीक्षित की यह फिल्म, ब्रा पहनकर अमिताभ बच्चन संग करना था इंटीमेट सीन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कभी बन ही नहीं पाई माधुरी दीक्षित की यह फिल्म, ब्रा पहनकर अमिताभ बच्चन संग करना था इंटीमेट सीन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित एक फिल्म में साथ नजर आने वाले थे, लेकिन किसी वजह से दोनों की यह फिल्म बन ही नहीं पाई। आखिर क्या था मामला और कहां अटकी गाड़ी? चलिए जानते हैं।

Sat, 8 Nov 2025 05:29 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
कभी बन ही नहीं पाई माधुरी दीक्षित की यह फिल्म, ब्रा पहनकर अमिताभ बच्चन संग करना था इंटीमेट सीन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जिनके साथ काम करना हर एक्टर का सपना होता है, उनके साथ काम करने से माधुरी दीक्षित ने मना कर दिया था। लेकिन ऐसा हुआ क्यों? चलिए जानते हैं अमिताभ-माधुरी की एक डिब्बा बंद फिल्म का यह किस्सा। बात साल 1989 की है जब टीनू आनंद एक फिल्म बना रहे थे। फिल्म का नाम 'शनाख्त' रखा गया था और इसकी हाइलाइट यह थी कि अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित इसमें साथ काम करने जा रहे थे। ये दोनों इससे पहले पर्दे पर कभी साथ में नजर नहीं आए थे।

माधुरी ने कर दिया था फिल्म से इनकार

टीनू आनंद ने जाकर अमिताभ बच्चन को इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई और उन्होंने झट से इस फिल्म के लिए हां कह दिया, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब डायरेक्टर टीनू आनंद ने फिल्म के बारे में माधुरी दीक्षित से बात की। टीनू आनंद ने माधुरी दीक्षित को बताया कि फिल्म में एक सीन है जिसमें वो अमिताभ बच्चन के सामने सिर्फ ब्रा पहने नजर आएंगी। अमिताभ के साथ उनका यह इंटीमेट सीन फिल्म की हाइलाइट हो सकता था, लेकिन माधुरी दीक्षित ने यह फिल्म करने से साफ इनकार कर दिया।

इस फिल्म में साथ दिखे अमिताभ-माधुरी

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में एक साथ काम करते नजर आए थे। हालांकि इस मूवी में भी माधुरी दीक्षित का स्पेशल अपीयरेंस था। लेकिन लोगों को यह जोड़ी बहुत पसंद आई। टीनू आनंद ने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित को एक साथ इमैजिन किया हुआ था और वो उनके अलावा किसी और एक्टर को इन किरदारों में रखकर परफेक्शन फील नहीं कर रहे थे। लिहाजा उन्होंने माधुरी के रिजेक्शन के बाद यह फिल्म करने से ही इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौरव खन्ना वाली गलती कर रहीं नीलम? सलमान खान ने कहा- दोगली, जमकर लताड़ा
ये भी पढ़ें:अनुपमा में टूटेंगी एक नहीं 2 शादियां! मंडे को देखने मिलेंगे ये महाट्विस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।