Aneet Padda replaces Kiara Advani in Madhubala biopic But netizens want Triptii Dimri Report कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर अनीत पड्डा बनेगी 'मधुबाला'? लेकिन नेटिजन्स ने की 900 करोड़ छापने वाली इस एक्ट्रेस की डिमांड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर अनीत पड्डा बनेगी 'मधुबाला'? लेकिन नेटिजन्स ने की 900 करोड़ छापने वाली इस एक्ट्रेस की डिमांड

हाल ही में खबर आई थी कि भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक में उनका रोल कियारा आडवाणी निभाएंगी, डार्लिंग्स (2022) फेम जसमीत के. रीन डायरेक्ट कर रही हैं। यह भी कहा जा रहा था कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं।

Tue, 10 March 2026 04:21 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर अनीत पड्डा बनेगी 'मधुबाला'? लेकिन नेटिजन्स ने की 900 करोड़ छापने वाली इस एक्ट्रेस की डिमांड

Aneet Padda in Madhubala Biopic: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बायोपिक का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आए दिन किसी न किसी दिग्गज के जीवन पर बायोपिक बन रही है। ऐसे में बीते साल से दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। मधुबाला अपने अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती थीं आज भी उन्हें कोई टक्कर नहीं दे पाया है। वहीं, अब मधुबाला की बायोपिक तो कंफर्म हो गई है, लेकिन बड़े पर्दे पर उनका रोल कौन निभाएगा, इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। इस रोल के लिए अब तक कई नाम सामने आए हैं। इसमें से एक नाम को कंफर्म बताया जा रहा है। लेकिन नेटिजन्स किसी और एक्ट्रेस को मधुबाला के रोल में देखना चाहते हैं। आइए जानते हैं कौन है वो?

कियारा को अनीत ने किया रिप्लेस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में खबर आई थी कि भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक में उनका रोल कियारा आडवाणी निभाएंगी, डार्लिंग्स (2022) फेम जसमीत के. रीन डायरेक्ट कर रही हैं। यह भी कहा जा रहा था कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले हिंदुस्तान टाइम्स ने कियारा की मधुबाला के रोल में कास्टिंग की इस अफवाह को गलत बताया था। वहीं, अब फिल्मफेयर की शेयर की गई एक नई रिपोर्ट में अब दावा किया गया है कि कियारा आडवाणी नहीं, बल्कि 'सैयारा' स्टार अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक के लिए साइन किया गया है। अनीत जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही कास्टिंग की घोषणा कर सकते हैं। जब तक हम कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं, इंटरनेट पर पहले से ही बहुत कुछ कहा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है 'सितारे जमीन पर', जानें कब और कहां देख पाएंगे

किसी ने अनीत को तो किसी ने कियारा को बताया सही चॉइस

इस पर नेटिजन्स अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ नेटिजन्स खुश हैं कि मधुबाला का रोल करने के लिए कियारा नहीं, बल्कि अनीत को लिया गया है। ऐसे ही एक फैन ने कहा, 'कियारा से कहीं बेहतर', जबकि दूसरे ने कहा, 'एकदम सही चॉइस। वह एक्टिंग कर सकती है और वह उनके जैसी भी दिखती है। कम से कम उनके सबसे करीब।' वहीं, कुछ का मानना है कि अनीत इस प्रोजेक्ट के लिए सही फिट नहीं हैं। एक कमेंट में लिखा था, 'बहुत खराब कास्टिंग, बिल्कुल भी उनके जैसी नहीं दिखती।' एक ने कहा, 'नहीं, प्लीज इतनी मिसफिट। मुझे वह लड़की और उसका फेस कार्ड जितना भी पसंद है, यह उसके लिए नहीं है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस पूर्व क्रिकेटर के घर से हर 15 दिनों में आता है मलाइका अरोड़ा के लिए खाना?

इस एक्ट्रेस की हो रही डिमांड

इस बीच, फैंस का एक ग्रुप ऐसा भी है जो मानता है कि तृप्ति डिमरी मधुबाला की बायोपिक के लिए एक अच्छी चॉइस होंगी। ऐसे ही एक Reddit यूजर ने कहा, 'नए लोगों में से मुझे सिर्फ त्रिप्ति ही यह कर सकती दिख रही हैं...उनमें वो मासूमियत और एक्टिंग है।' जबकि दूसरे ने सहमति जताते हुए कहा, 'लगता है वो कर सकती हैं - त्रिप्ति अपनी आंखों से एक्टिंग कर सकती हैं और खामोशी में भी फ्रेम को थामे रख सकती हैं... आंखों से एक्टिंग करना बहुत कम होता है और मुझे लगता है कि मधुबाला को दिखाने के लिए यह जरूरी है। मधुबाला के साथ, यह सब आंखों और उनमें छिपे दर्द, खुशी और इमोशंस के बारे में है।' एक और कमेंट में लिखा था, 'नहीं, अनीत नहीं, लेकिन तृप्ति डिमरी मधुबाला की बायोपिक के लिए एकदम सही रहेंगी'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आत्महत्या की कोशिश के विवादों के बीच अनुराग डोभाल के पिता ने उठाया ये बड़ा कदम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।