Harssh Limbachiyaa feels bad for Bharti Singh after 2nd baby delivery said Ab aur nahi भारती के लिए हर्ष को लगा बुरा, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद बोले- मेरा ऐसा मानना ​​है, एक बीवी से…, Tv Hindi News - Hindustan
More

भारती के लिए हर्ष को लगा बुरा, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद बोले- मेरा ऐसा मानना ​​है, एक बीवी से…

Bharti Singh Harssh Limbachiyaa: भारती सिंह को बेटी चाहिए ये बात उनके फैंस बहुत अच्छे से जानते हैं। हालांकि, दूसरी बार भी भगवान ने उन्हें बेटा ही दिया। ऐसे में उन्होंने अपनी फ्यूचर प्लानिंग शेयर की।

Mon, 22 Dec 2025 04:43 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
भारती के लिए हर्ष को लगा बुरा, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद बोले- मेरा ऐसा मानना ​​है, एक बीवी से…

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। भारती ने अपने व्लॉग में अपनी फ्यूचर प्लानिंग बताई। भारती की बात सुनकर हर्ष भड़क गए। पहले तो हर्ष ने भारती के साथ मजाक-मस्ती की, लेकिन फिर उन्हें समझाया।

भारती ने जाहिर की अपनी इच्छा

डिलीवरी के तुरंत बाद भारती ने व्लॉग बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वह बेसब्री से अपने बेटे, जिसका नाम उन्होंने काजू रखा है, उसे गोद में उठाने का इंतजार कर रही है। उन्होंने अपने फैंस को ये भी बताया कि डिलीवरी के बाद, डॉक्टर ने उनसे पूछा कि क्या वह बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाना चाहती हैं? हालांकि, भारती ने प्रोसीजर कराने से मना कर दिया।

भारती सिंह

भड़के हर्ष

हर्ष भड़क गए। उन्होंने चिल्लाकर पूछा, “ऐसा क्यों किया?” भारती ने उन्हें याद दिलाया कि जब तक उन्हें बेटी नहीं होगी तब तक वह बच्चे पैदा करती रहेंगी। हर्ष ने कहा, “अब नहीं, मैं तेरे को और कष्ट नहीं दे सकता।" हर्ष ने मस्ती करते हुए आगे कहा, "मेरा ऐसा मानना ​​है, एक बीवी से दो ही बच्चे होने चाहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट पता है? अजय देवगन ने टीजर जारी किया और एक अनाउंसमेंट की
ये भी पढ़ें:सच्ची घटनाओं पर बनी हैं ये 9 हॉरर फिल्में, आखिरी वाली का सबूत आज भी है मौजूद

हर्ष ने भारती को समझाया

भारती ने हर्ष के सामने एक बार फिर से अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी चाहिए। हर्ष ने भारती को समझाया कि बेटी की चाह में अगर उन्होंने एक और बच्चा किया और एक और लड़का हुआ तो क्या होगा।' भारती ने हर्ष की बात समझी और अपने घर की लड़कियों की देखभाल करने का फैसला किया।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया

कब हुआ था गोला?

याद दिला दें, गोला उर्फ लक्ष 2022 में पैदा हुआ था। वहीं उनका दूसरा बेटा 2025 में आया है। कपल ने अभी तक अपने दूसरे बेटे का असली नाम नहीं बताया है। हालांकि, उन्होंने ये बताया कि वह उसे प्यार से काजू कहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।