Horror movies with good imdb rating based on real life incident on ott netflix amazon prime video सच्ची घटनाओं पर बनी हैं ये 9 हॉरर फिल्में, आखिरी वाली का सबूत आज भी है मौजूद, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सच्ची घटनाओं पर बनी हैं ये 9 हॉरर फिल्में, आखिरी वाली का सबूत आज भी है मौजूद

वीकेंड है, ओटीटी पर कोई डरावनी फिल्म देखनी है? हां! तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां 9 हॉरर फिल्मों के बारे में बताया गया है जो रियल लाइफ में घटी घटनाओं से प्रेरित हैं।

Fri, 19 Dec 2025 11:16 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
सच्ची घटनाओं पर बनी हैं ये 9 हॉरर फिल्में, आखिरी वाली का सबूत आज भी है मौजूद

8.8 आईएमडीबी रेटिंग वाली हॉरर सीरीज ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ देख ली? अब कुछ ऐसी ही फिल्म या सीरीज देखना है जो रियल लाइफ पर बेस्ड हो? ठीक है। आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में ही बताते हैं जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं। चितां मत कीजिए आपको इनकी आईएमडीबी रेटिंग, कब रिलीज हुई है और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में भी बताएंगे। पढ़िए…

डिलीवर अस फ्रॉम एविल (Deliver Us from Evil)

कब हुई है रिलीज?- 2014

आईएमडीबी रेटिंग - 6.2

किस ओटीटी पर है? - नेटफ्लिक्स

ये फिल्म न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के जासूस राल्फ सरची की सच्ची कहानियों पर आधारित है। इसमें भूतों की ताकत, अजीब घटनाएं, एक्सॉर्सिज्म और आत्माएं दिखाई गई हैं।

एमिटीविल हॉरर (Amityville Horror)

कब हुई है रिलीज?- 2005

आईएमडीबी रेटिंग - 5.9

किस ओटीटी पर है? - अमेजन प्राइम वीडियो

1975 में अमेरिका के एमिटीविल के पास के एक घर में रहने वाले लट्ज परिवार के साथ अजीबोगरीब घटनाएं हुईं। ये फिल्म उन्हें घटनाओं पर आधारित है। कहा जाता है कि वो घर अब भी शापित है और वहां अभी भी कुछ कुछ होता रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एप्पल में है इस एक्ट्रेस का बड़ा बेटा, छोटे को नहीं है बॉलीवुड सर्कस में इंटरेस्ट

द हॉन्टिंग इन कनेक्टिकट (The Haunting in Connecticut)

कब हुई है रिलीज?- 2009

आईएमडीबी रेटिंग - 5.9

किस ओटीटी पर है? - अमेजन प्राइम वीडियो

स्नेडेकर परिवार की सच्ची कहानी पर ये फिल्म बनी है। स्नेडेकर परिवार एक हॉन्टेड हाउस में शिफ्ट हुआ था और उसके बाद उनके साथ बहुत सारी भयानक घटनाएं घटी थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये घर एक समय पर शवगृह हुआ करता था।

द स्केलेटन की (The Skeleton Key)

कब हुई है रिलीज?- 2005

आईएमडीबी रेटिंग - 6.5

किस ओटीटी पर है? - अमेजन प्राइम वीडियो

ये फिल्म वूडू और काले जादू पर आधारित है। इसकी कहानी एक नर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ एक खौफनाक हवेली में अजीब घटनाएं घटती हैं।

चाइल्ड्स प्ले (Child’s Play)

कब हुई है रिलीज?- 1988

आईएमडीबी रेटिंग - 6.7

किस ओटीटी पर है? - अमेजन प्राइम वीडियो

‘रॉबर्ट द डॉल’ से प्रेरित है इस फिल्म की कहानी। कहा जाता है कि ये डॉल शापित थी और इसी वजह से ही डरावनी घटनाएं घटी रही थीं। फिल्म में इस डॉल को चकी नाम दिया गया है।

द पैक्ट (The Pact)

कब हुई है रिलीज?- 2012

आईएमडीबी रेटिंग - 5.7

किस ओटीटी पर है? - अमेजन प्राइम वीडियो

यह फिल्म एक परिवार के साथ हुईं घटनाओं पर आधारित है। इस परिवार की एक महिला को अपने बचपन के घर में पैरानॉर्मल एक्टिविटिज का सामना करना पड़ता है।

द नन (The Nun)

कब हुई है रिलीज?- 2018

आईएमडीबी रेटिंग - 5.4

किस ओटीटी पर है? - जियोहॉटस्टार

ये फिल्म वॉरेन कपल की फाइलों में दर्ज एक खौफनाक घटना पर आधारित है। इस में दिखाया जाता है कि चर्च में एक भूतिया नन की आत्मा देखी जाती है।

द कॉन्ज्यूरिंग (The Conjuring)

कब हुई है रिलीज?- 2013

आईएमडीबी रेटिंग - 7.5

किस ओटीटी पर है? - अमेजन प्राइम वीडियो

पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लॉरेन वॉरेन की फाइलों पर ये फिल्में बनी हैं।

एनाबेल (Annabelle)

कब हुई है रिलीज?- 2014

आईएमडीबी रेटिंग - 5.5

किस ओटीटी पर है? - अमेजन प्राइम वीडियो

आपको पता है असली एनाबेल डॉल को आज भी एक म्यूजियम में कांच के बॉक्स में सुरक्षित रखा गया है क्योंकि उसे सच में बेहद खतरनाक माना जाता है और उसी पर ये फिल्म बनी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।