गौरव खन्ना की पत्नी आंकाक्षा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, रिलेशन में चीटिंग…
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इसके अलावा रिलेशन में चीटिंग जो होती है उस पर भी अपनी बात रखी है।

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला कुछ दिनों से ट्रोल्स का काफी शिकार हो रही हैं। पहले आवेज दरबार संग उनके डांस को लेकर उन्हें नेगेटिव कमेंट्स सुनने पड़े। वहीं फिर जब उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट दिल धोखा और डिजायर का टीजर शेयर किया तो तब भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
आकांक्षा के सपोर्ट में पोस्ट
अब आकांक्षा ने एक पोस्ट शेयर किया है किसी का जिसमें वह महिला बोलती हैं कि ऐसा क्यों लग रहा है कि गौरव ने एक शो क्या जीत लिया, अपनी पत्नी आकांक्षा के लिए उन्होंने कितना बड़ा प्रोब्लम क्रिएट कर दिया है।
गौरव ने जब दिए इंटीमेट सीन तब नहीं हुआ बवाल
वह आगे आकांक्षा का सपोर्ट करते हुए उन लोगों को करारा जवाब देती हैं जो आकांक्षा को ट्रोल कर रहे हैं। वह यह भी बोलती हैं कि जब गौरव अनुपमा कर रहे थे तब उनके भी इंटीमेट सीन होते थे, लेकिन उनको लेकर कभी सवाल नहीं किया गया।
इस वीडियो को शेयर कर आकांक्षा ने लिखा, ‘इसे फैमिन एनर्जी कहते हैं।’
रिलेशन में चीटिंग पर बोलीं आकांक्षा
वहीं आकांक्षा ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें आकांक्षा एक इंटरव्यू में कहती हैं कि शादी या रिलेशनशिप में चीटिंग करना आम बात है। वह कहती हैं ये कोई आम बात नहीं है, ये गलत है।
आकांक्षा का नया प्रोजेक्ट
आकांक्षा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब दिल धोखा और डिजायर में नजर आने वाली हैं। यह शो शेमारूमी में स्ट्रीम होगा जो 12 फरवरी 2026 को स्ट्रीम होगा।
वैसे बता दें कि अभी आकांक्षा की इस ट्रोलिंग पर गौरव का रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन गौरव और आकांक्षा के फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं फैंस को गौरव के अपकमिंग प्रोजेक्ट का भी इंतजार है। लेकिन उन्होंने अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं की है अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन