Akanksha Chamola Announce New Project Amid Rumours Of Rift With Gaurav Khanna गौरव खन्ना संग अनबन की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने फैंस को दी गुड न्यूज, Tv Hindi News - Hindustan
More

गौरव खन्ना संग अनबन की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने फैंस को दी गुड न्यूज

आकांक्षा चमोला का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा कि लोगों को लगा कि गौरव खन्ना संग कहीं उनके साथ कोई अनबन तो नहीं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है।

Fri, 30 Jan 2026 03:23 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
गौरव खन्ना संग अनबन की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने फैंस को दी गुड न्यूज

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग या नेगेटिविटी का शिकार होती रहती हैं। अब हाल ही में आकांक्षा ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हो, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है। इस पोस्ट के बाद लोग अनुमान लगाने लगे कि कहीं आकांक्षा और गौरव के बीच कहीं कुछ विवाद तो नहीं है। लेकिन बता दें कि इनके फैंस के लिए गुड न्यूज है।

आकांक्षा का नया प्रोजेक्ट

आकांक्षा ने दरअसल जो पोस्ट किया था वो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का है जिसमें उनके साथ अली हसन और कुंवर अमर होंगे। उन्होंने दोनों के साथ एक फोटो शेयर की और उनके पोस्ट के साथ जो उन्होंने भी आकांक्षा की तरह शेयर किया था।

इस प्रोजेक्ट की अनाउंसेंट शेयर कर उन्होंने लिखा, जब अच्छी स्टोरीज आती हैं तो मैजिक होता है। अली और कुंवर के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।

क्या बोलीं आकांक्षा

वैसे बता दें कि आकांक्षा ने गौरव संग अनबन की खबरों पर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘हमारी शादी में कोई दिक्कत नहीं है और उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं है। मैं उनमें से नहीं हूं जो पर्सनल मैटल को सोशल मीडिया पर डिस्कस करूं। वो पोस्ट मेरी अपकमिंग सीरीज को प्रमोट करने के लिए है।’

आकांक्षा ने खुद को बताया ट्रोल क्वीन

बता दें कि आकांक्षा के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद बिग बॉस के गौरव के उस मोमेंट को फैंस शेयर करने लगे जहां वह बोलते हैं कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं हैं। इस पर आकांक्षा ने कहा, ‘मैं ट्रोल क्वीन हूं फिलहाल। मैं हमेशा इस सब्जेक्ट को लेकर ओपन रही हूं। गौरव भले ही कम बोलते हैं क्योंकि वह मेरी इमेज को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं। हमारे बीच उम्र का फासला है। वह मैच्योर हैं और मेरा पॉइंट ऑफ व्यू समझते हैं। मैंने साफ कहा है कि मैं मां नहीं बनना चाहती हूं। ये पर्सनल च्वाइस है और इसके लिए मुझे किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘पीछे वाले लोग भी…’, गौरव की पत्नी के डांस मूव्स देख लोगों ने किए घटिया कमेंट्स

मुझे लाइमलाइट की भूख नहीं

आकांक्षा को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा था कि वह गौरव खन्ना की विन की स्पॉटलाइट एंजॉय कर रही हैं। इस पर वह बोलीं, ‘अगर मुझे अटेंशन चाहिए ही होती तो मैं तबसे ही लेना शुरू कर देती जब वह बिग बॉस के घर में थे। मैं ये नहीं कहूंगी कि मुझपर भी अब लोगों की नजर है, लेकिन मुझे लाइमलाइट की भूख नहीं है। मैं इसलिए पार्टी या इवेंट अटेंड करती हूं क्योंकि मैं उनकी पार्टनर हूं, ये उनकी च्वाइस है कि वह मुझे अपने साथ लेकर जाते हैं। गौरव मेरे पार्टनर हैं और अपने पार्टनर की सक्सेस से कौन इनसिक्योर होगा।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।