Elvish Yadav Top Song Justin Beiber Stolen Ajaz Khan Video says chodunga nhi एजाज खान ने एल्विश यादव को बताया छपरी, बोले- चुराया हुआ है जस्टिन बीबर गाना, Tv Hindi News - Hindustan
More

एजाज खान ने एल्विश यादव को बताया छपरी, बोले- चुराया हुआ है जस्टिन बीबर गाना

एल्विश यादव का गाना जस्टिन बीबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर गाने की चर्चा के बीच एक्टर एजाज खान ने दावा किया है कि एल्विश यादव ने ये गाना चुराया है। उन्होंने एल्विश को टैग करते हुए लिखा- जिससे गाना लिखवाया है, उसे क्रेडिट तो दे।

Fri, 20 Feb 2026 05:02 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
एजाज खान ने एल्विश यादव को बताया छपरी, बोले- चुराया हुआ है जस्टिन बीबर गाना

एल्विश यादव का नया म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल है जस्टिन बीबर है। ये गाना अभी दो दिन पहले रिलीज हुआ है और ट्रेंडिंग चार्ट पर नंबर 12 पर है। हालांकि, एल्विश के इस गाने को लेकर एजाज खान ने दावा किया है कि उन्होंने ये गाना डीजे रागा से चुराया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एजाज कहते हैं कि एल्विश ने राघव का गाना चुराया है और उसे क्रेडिट भी नहीं दिया। इस वीडियो में एजाज के साथ राघव जिन्हें डीजे रागा के नाम से भी जानते हैं, वो भी नजर आए।

एजाज खान ने एल्विश पर लगाए आरोप

एजाज के साथ वीडियो में डीजे रागा नजर आ रहे हैं। एजाज खान कहते हैं कि एल्विश ने राघव का गाना चुराया है। वो कहते हैं कि राघव ने उन्हें रमजान के महीने में अप्रोच किया और मदद मांगी। वीडियो में राघव अपनी और एल्विश की चैट भी दिखाते हैं और खुद वो गाना परफॉर्म करके भी दिखाते हैं। एजाज बाद में वीडियो में कहते हैं- जिससे गाना लिखवाया है छपरी, उसको क्रेडिट तो दे बेचारे बच्चे को।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एल्विश यादव ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, बोले- मैंने हमेशा शादी…

एजाज खान बोले- एल्विश को छोड़ेंगे नहीं

एजाज खान कहते हैं कि वो एल्विश यादव को इस बार छोड़ेंगे नहीं। वो राघव को इंसाफ दिलाएंगे। डीजे रागा ने भी अपने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके दावा किया है कि एल्विश यादव ने उनके गाने के लिरिक्स और फ्लो को कॉपी किया है। राघव ने बताया कि इस गाने का रैप वर्स लिखने के लिए एल्विश यादव उनके पास गए थे। राघव ने एल्विश और उनकी टीम को 1 मिनट 27 सेकेंड का रैप लिखकर दिया था। राघव ने कहा कि उनकी डील नहीं जमी क्योंकि न ही इसके लिए उन्हें पैसे मिल रहे थे और न ही स्पॉटिफाई पर क्रेडिट।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुमसा कोई प्यारा…इस मशहूर शायर ने लिखा है गोविंदा का ये गाना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एजाज खान ने शाहरुख को बताया किंग, सलमान के बारे में बोले- मैं समझ नहीं पाता….

राघव ने शेयर कीं अपनी और एल्विश यादव की चैट्स

राघव ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी और एल्विश यादव की चैट्स दिखाई हैं। बता दें, इस गाने और राघव के दावे को लेकर अभी तक एल्विश यादव या उनकी टीम की ओर से कोई सफाई नहीं आई है।

जस्टिन बीबर गाने की बात करें तो इस गाने में एल्विश यादव रैप करने के साथ-साथ वीडियो में फीचर भी हुए हैं। एल्विश यादव के साथ गाने में लाफ्टर शेफ्स 3 का हिस्सा रहीं ईशा मालवीय भी नजर आई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।