“मैं होता तो फरहाना को थप्पड़ लगा देता”, गौरव खन्ना ने अपने पिता के इस बयान पर कहा...
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ जीतने के बाद अब इंटरव्यूज देने शुरू किए हैं। उन्होंने अपने पिता के बयान, ‘मैं होता तो फरहाना को थप्पड़ मार देता’, पर भी रिएक्ट किया है।

‘बिग बॉस की वजह से आज लोग मुझे मेरे नाम से जानते हैं, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं’…ये बात ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने कही है। उन्होंने ट्रॉफी जीतने और जन्मदिन मनाने के बाद इंटरव्यूज देने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने इंटरव्यूज में साफ कहा कि वह अपनी जर्नी से बहुत खुश हैं और सिर्फ अच्छी यादों को अपने साथ रखना चाहते हैं। उन्होंने इस दौरान अपने पिता के बयान पर भी रिएक्ट किया।

पढ़िए गौरव खन्ना का जवाब
यूट्यूब टेली मसाला ने गौरव खन्ना को बताया कि उनके पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि “अगर वह घर के अंदर होते तो फरहान भट्ट के गाल पर थप्पड़ मार देते”, इस पर आपका क्या कहना है क्योंकि उनका ये बयान बहुत वायरल हो रहा है। इस पर गौरव ने कहा, “बहुत सारे लोगों ने बाहर आकर इंटरव्यूज में मेरे बारे में बहुत कुछ बोला है। मैंने उनसे नहीं पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला क्योंकि वो उनका पॉइन्ट ऑफ व्यू है। उन्हें लगा तो उन्होंने बोला। मेरे मां-बाप को भी लगा होगा कि ये सब मेरे बेटे पर चढ़ रहे हैं। अब उनको नहीं पता है न कि उनका बेटा सबको संभाल लेगा, तो वो उनका पॉइन्ट ऑफ व्यू है।”

समझाया पापा का पाॅइन्ट ऑफ व्यू
गौरव ने आगे कहा, “मैंने उनसे इस बारे में बात भी नहीं की है क्योंकि ये बात इतनी इम्पॉर्टेंट नहीं है। देखिए बड़े बुजुर्ग का गुस्सा होता है। हम लोग भी घर जाते हैं तो ऐसा ही होता है। कोई बड़ी बात नहीं है। वो मारते थोड़ी।”
गौरव खन्ना ने जीती इतनी प्राइज मनी
बता दें, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट टॉप-2 में पहुंचे थे, लेकिन विनर गौरव बने। गौरव ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती। इसके अलावा टास्क के दौरान उन्हें कार, फ्लिपकार्ट के वाउचर समेत कई अन्य चीजें भी मिला हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन