धुरंधर के शरारत गाने को पीरियड्स में किया आयशा खान ने शूट, कहा- काश मैं अपना...
आयशा खान ने फिल्म धुरंधर में शरारत गाने को शूट किया था। इस गाने में आयशा के साथ क्रिस्टल डिसूजा भी थीं। अब आयशा ने गाने को शूट करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है।

धुरंधर सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म ने काफी रिकॉर्ड अपने ना किए हैं। इस फिल्म के साथ-साथ इसके गानें भी सुपरहिट थे। फिल्म का एक हाना है शरारत जिसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा थे। गाने में दोनों की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। अब आयशा ने बताया कि कैसे जब उन्होंने इस गाने की शूटिंग की तब उन्हें पीरियड्स हो रहे थे।
आयशा ने बताया अपना एक्सपीरियंस
पिंकविला से बात करते हुए आयशा ने कहा, ‘2 दिन का शूट था। काफी हेक्टिक था। शूट वाले दिन मुझे पीरियड्स हो रहे थे और आप जानते हैं कि आप अपना बेस्ट नहीं दिख रहे हैं क्योंकि आप ब्लोटेड होते हो। काश मैं अपना बेस्ट होती। 2 दिन बहुत काम था। किसी ने पूछा कि सेट पर कैसा था क्योंकि हमें नहीं पता वहां क्या हो रहा था। सेट पर कौन था। फिर गौरव सर ने भी कहा कि वह भी सेट पर थे और मैंने कहा कि आप भी थे? क्योंकि क्रिस्टल और मेरे पास इधर-उधर देखने का भी समय नहीं था। वेडिंग सीक्वेंस भी उसी 2 दिन में शूट होना था। काफी कुछ करना था हमें, लेकिन टाइम नहीं था। हम काफी थके हुए थे। हमारी हड्डियों में दर्द हो रहा था डांस करते-करते। मैं काफी शुक्रगुजार फील कर रही थी क्योंकि मुझे पीरियड्स हो रहे थे और मेरे इमोशन्स हिट कर रहे थे। मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई और वो खुशी के आंसू थे।’
लोगों के रिएक्शन
आयशा के इस कमेंट पर लोगों के काफी पॉजिटिव रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि पीरियड्स में भी इतनी एनर्जी। हैट्स ऑफ बहन। एक ने लिखा कि पीरियड्स में भी आपने कमाल ही कर दिया है।
क्रिस्टल के साथ अनबन की खबरों पर बोलीं
बता दें कि इस गाने के रिलीज के दौरान आयशा और क्रिस्टल के बीच विवाद की खबरें आईं। इस पर आयशा ने कहा, ‘क्रिस्टल और मैंने साथ मे काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया। वह मेरी सीनियर हैं और उन्होंने मुझसे ज्यादा काम किया है। जब मुझे पता लगा कि कि हमें साथ में काम करना है तो मुझे लगा वह सीनियर हैं तो शायद थोड़े नखरें दिखाएंगी, लेकिन वह स्वीटहार्ट हैं। उनके साथ काम करके मजा आया। वह चाहें तो किसी दूसरे के साथ गाना करने से मना कर सकती थीं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। हम दोनों एक-दूसरे की ताकत थे शूट के दौरान। वह काफी अच्छी इंसान हैं। उनकी आंखें काफी प्यारी है। मैंने उनसे कहा कि इतनी सुंदर आंखे हैं, क्या जरूरत है लेंस पहनने की।’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन