What is the difference betwwen IMAX 4DX ICE SCREEN X Which format should you pick befor booking movie ticket टिकट करते वक्त पूछा जाता है IMAX, 4DX, ICE में से किसमें बुक करना है; इनका मतलब जानते हैं आप?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

टिकट करते वक्त पूछा जाता है IMAX, 4DX, ICE में से किसमें बुक करना है; इनका मतलब जानते हैं आप?

बुक माय शो से जब भी आप टिकट बुक करते हैं एक बॉक्स आता है जिसमें आपसे भाषा और फॉर्मेट पूछा जाता है। आज आपको इन्हें फॉर्मेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Wed, 17 Dec 2025 08:43 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
टिकट करते वक्त पूछा जाता है IMAX, 4DX, ICE में से किसमें बुक करना है; इनका मतलब जानते हैं आप?

फिल्मों को थिएटर में देखने का मजा अलग होता है। लेकिन आपको पता है कि कौन-सी फिल्म के लिए कौन-सा थिएटर बुक करना चाहिए? दरअसल, जब आप फिल्म की टिकट बुक कर रहे होते हैं तब आपसे पूछा जाता है कि आप 2D, 4DX, 3D, IMAX 3D, SCREEN X और ICE 3D में से किस में बुक करना चाहते हैं। आज हम आपको इन्हीं का मतलब समझाने वाले हैं।

IMAX क्या है?

इसकी स्क्रीन बड़ी होती है। फिल्म की क्वालिटी बहुत साफ होती है और आवाज भारी रहती है। आईमैक्स में जब फिल्में देखनी चाहिए जब उस फिल्म में वॉर सीन्स हों या फिर ऐसे सीन्स हों जिन्हें बड़े पर्दे पर देखना चाहिए जैसे ‘अवतार’, ‘ओपेनहाइमर’ आदि।

ICE क्या है?

इस तरह के थिएटर्स में सिर्फ सामने नहीं, अगल-बगल की दीवारों पर भी फिल्म चलती है। ऐसा लगता है कि चारों तरफ फिल्म चल रही है। जब आप हॉरर, फैंटेसी या विज़ुअली डार्क फिल्में देखने जाएं तब इन थिएटर्स में जाएं।

ICE

4DX क्या है?

इसमें आपको रिएलिस्टिक एक्सपीरियंस मिलता है। उदाहरण के तौर पर जब फिल्म में बारिश होती है तब लोगों के ऊपर भी पानी गिरता है। जब धमाका होता है तब थिएटर में हवा चलने लगती है और धुआं उठने लगता है। ऐसे थिएटर्स में एक्शन फिल्में देखने में मजा आता है।

4dx

Screen X क्या है?

फिल्म सामने भी चलती है और दोनों साइड भी चलती है। ऐसा लगता है पूरा हॉल स्क्रीन बन गया हो।

Screen X

ONYX क्या है?

इस तरह के थिएटर्स में स्क्रीन नहीं होती है, बहुत बड़ी और हाई-क्वालिटी टीवी होती। अगर आराम से बैठकर खाना खाते हुए फिल्म देखना चाहते हैं, तो ये थिएटर ठीक रहता है।

2D क्या है?

बचपन से आप जिस थिएटर में फिल्में देखने जाते हैं वो 2डी थिएटर्स होते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।