Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal First Ad Video Got Trolled by Social Media Users BB19: तान्या मित्तल का पहला ऐड देखा? पब्लिक बोली- नहीं होगा तुझसे बहन, Tv Hindi News - Hindustan
More

BB19: तान्या मित्तल का पहला ऐड देखा? पब्लिक बोली- नहीं होगा तुझसे बहन

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: तान्या मित्तल इस सीजन की सबसे विवादित खिलाड़ियों में से एक रही हैं। अब तान्या मित्तल 

Sat, 13 Dec 2025 02:53 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
BB19: तान्या मित्तल का पहला ऐड देखा? पब्लिक बोली- नहीं होगा तुझसे बहन

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 की सबसे सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक रहीं तान्या मित्तल को बिग बॉस के बाद उनका पहला ब्रांड कोलैब मिल गया है। तान्या मित्तल का यह पहला विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है और ऑडियंस उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन्स को लेकर उन्हें जज कर रहे हैं। बता दें कि तान्या मित्तल बिग बॉस हाउस में पहली कंटेस्टेंट रहीं जिन्हें शो में रहते हुए ही एकता कपूर ने शो ऑफर कर दिया था।

तान्या मित्तल के ऐड में क्या दिखाया

तान्या मित्तल ने बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद एक होम मसाजिंग कंपनी का विज्ञापन किया है जो कि घर बैठे कोरियाई मसाज सर्विस उपलब्ध करवाती है। वीडियो में तान्या मित्तल हमेशा की तरह लंबी-लंबी फेंकती नजर आती हैं, लेकिन जब उनकी दोस्त उनका मोबाइल चेक करके उनकी पोल खोल देती है तो इस कंपनी के बारे में बताती हैं जिसका वो विज्ञापन कर रही हैं।

तान्या के वीडियो पर पब्लिक रिएक्शन

बात तान्या मित्तल के वीडियो पर पब्लिक के रिएक्शन की करें तो जहां फैंस उनकी एक्टिंग और रिएक्शन्स से खुश नजर आ रहे हैं वहीं हेटर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। एक फॉलोअर ने लिखा, "तान्या बहुत सुंदर लग रही है। यह उसका पहला एड है और उस हिसाब से उसने काफी अच्छा किया है।" दूसने ने कमेंट किया, "इससे अच्छी एक्टिंग यह बिग बॉस में कर रही थी।" एक शख्स ने लिखा, "आंटियों वाली फीलिंग क्यों दे रही है यह।" एक शख्स ने लिखा, “नहीं होगी तुझसे बहन।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।