Bigg Boss 19 Finale voting lines closed but bigg boss could bring another twist to make favorite contestant win बिग बॉस ने बंद कर दी वोटिंग लाइन्स, लेकिन चहेते कंटेस्टेंट को जिताने के लिए ला सकते हैं यह ट्विस्ट, Tv Hindi News - Hindustan
More

बिग बॉस ने बंद कर दी वोटिंग लाइन्स, लेकिन चहेते कंटेस्टेंट को जिताने के लिए ला सकते हैं यह ट्विस्ट

Bigg Boss 19 Finale: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के फिनाले की ट्रॉफी कौन घर ले जाएगा इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है, लेकिन मेकर्स आखिरी पल में मेगा ट्विस्ट ला सकते हैं।

Sun, 7 Dec 2025 12:23 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिग बॉस ने बंद कर दी वोटिंग लाइन्स, लेकिन चहेते कंटेस्टेंट को जिताने के लिए ला सकते हैं यह ट्विस्ट

Bigg Boss 19 Winner Prediction: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के विनर का खिताब कौन जीतेगा, इस सवाल का जवाब दर्शकों को आज रात मिल जाएगा। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि मेकर्स ने वोटिंग लाइन्स आज बंद कर दी हैं। उम्मीद है डिजर्विंग खिलाड़ी जीतेगा। लेकिन साथ ही साथ एक ट्विस्ट की आशंका भी इस पोस्ट में जताई गई है। पोस्ट के मुताबिक मेकर्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी को जिताने के लिए आखिरी वक्त में फिर एक बार कुछ वक्त के लिए वोटिंग लाइन्स खोल सकते हैं।

आखिरी पल में आ सकता है यह मेगा ट्विस्ट

बिग बॉस तक ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वोटिंग लाइन्स अब बंद हो चुकी हैं। उम्मीद है सबसे ज्यादा वोट पाने वाले और सबसे काबिल कंटेस्टेंट को ही बिग बॉस 19 का खिताब और ट्रॉफी मिले। नोट: आप मेकर्स के बारे में कभी कुछ नहीं कह सकते, हो सकता है कि आधी रात को टॉप 2 फाइनलिस्ट के लिए वोटिंग लाइन 5 मिनट के लिए फिर से खुल जाएं। तैयार रहें और देखते रहें।" इस सीजन का विनर कौर होगा इस सवाल का जवाब दर्शकों को आज मिल जाएगा। लेकिन उससे पहले फिनाले में भर-भरकर एंटरटेनमेंट मिलेगा।

फिनाले में किसके जीतने का ज्यादा चांस?

अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल और फरहाना भट के अलावा प्रणित मोरे भी बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय करने में कामयाब रहे हैं। सोशल मीडिया बज के मुताबिक फरहाना, अमाल और गौरव खन्ना के जीतने का सबसे ज्यादा चांस है। अमाल मलिक जहां शुरू से ही मेकर्स के फेवरिट बताए गए हैं वहीं गौरव खन्ना के जीतने से चैनल और शो के मेकर्स को काफी फायदा हो सकता है। लेकिन अगर बात पब्लिक सपोर्ट की करें तो सबसे तगड़ा फैंस सपोर्ट फरहाना भट और तान्या मित्तल के पास है। लेकिन असली विनर कौन होगा, इस सवाल का सही जवाब तो शो देखकर ही मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इवेंट में अनुपमा के ऊपर गिरेगी छत, रजनी के साथ दोस्ती में आएगी दरार
ये भी पढ़ें:धुरंधर ने लगाई दूसरी लंबी छलांग, कल पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।