anurag dobhal uk rider 07 lamborghini seize video viral people troll him rented car ka time ho gaya अनुराग डोभाल ने रोया लैम्बॉर्गिनी सीज होने का दुखड़ा, ट्रोल बोले- रेंट का टाइम पूरा?, Tv Hindi News - Hindustan
More

अनुराग डोभाल ने रोया लैम्बॉर्गिनी सीज होने का दुखड़ा, ट्रोल बोले- रेंट का टाइम पूरा?

  • अनुराग डोभाल बीते कुछ वक्त से येलो कलर की लैम्बॉर्गिनी गाड़ी लिए घूम रहे थे। अब एक व्लॉग में बताया है कि उनकी गाड़ी सीज हो गई। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Tue, 26 March 2024 03:46 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
अनुराग डोभाल ने रोया लैम्बॉर्गिनी सीज होने का दुखड़ा, ट्रोल बोले- रेंट का टाइम पूरा?

बिग कंटेस्टेंट्स अनुराग डोभाल ने कुछ वक्त पहले अपने फैन्स को लैम्बॉर्गिनी खरीदने की खुशखबरी दी थी। वह इसके कई पोस्ट भी डाल चुके हैं और लोगों को गाड़ी का नंबर वीआईपी होने की जानकारी दी थी। अब एक पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनकी लैम्बॉर्गिनी सीज हो गई। इस वजह से उन्हें करोड़ों का नुकसान हो गया है। इस पोस्ट पर अनुराग को ट्रोल किया जा रहा है। लोग लिख रहे हैं कि किराए की गाड़ी का टाइम पूरा हो गया।

अनुराग बोले- पूरे थे डॉक्यूमेंट

वायरल वीडियो में अनुराग डोभाल बोल रहे हैं, दोस्तों सुबह हो चुकी है। रात को क्या हुआ कि हमारा ट्रक निकला यहां से और उसको एसटीओ वाले ने पकड़ लिया। ट्रक के कुछ डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं थे। ट्रक तो उन्होंने सीज किया ही किया और अपनी लैम्बो भी सीज कर दी। मेरा तो ऐसा दिमाग खराब हो गया। मेरी गाड़ी के तो डॉक्यूमेंट्स पूरे कम्प्लीट हैं। जिस शिपमेंट से हम लोगों ने मंगवाई थी। उसके ड्राइवर के पूरे डॉक्यूमेंट्स नहीं थे। इस वजह से उन्होंने पूरा-पूरा सीज कर दिया। उन्होंने लैम्बो भी सीज कर दी। करीब साढ़े 3 करोड़ की पैनल्टी लगी है हमारी गाड़ी पे। मैं तो ऐसे ब्लास्ट आउट हो गया।

लोग बोले- मूर्ख समझता है

इस पर एक यूजर ने लिखा है, रेंट टाइम हो गया पूरा। एक और ने लिखा है, हर बार का है अब इसके पास 2 ऑप्शंस हैं। या तो गाड़ी उधार की थी तो अब दिखेगी नहीं। या थोड़े पैसे भरकर निकल जाएगी पर ये करोड़ में ही बताएगा। एक और ने लिखा है, किराए पर कार लेता है और बोलता है खरीदी है। एक ने लिखा है, शुक्र है भाई तू उसमें नहीं था वर्ना तुझे भी सीज कर देते। एक ने लिखा है, पूरे इंडिया की जनता को मूर्ख समझता है ये आदमी।

एल्विश के पिता ने खोली थी पोल

बता दें कि बीते दिनों यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता ने भी बताया था कि उनके घर पर वैगन आर और फॉर्च्युनर दो ही गाड़िया हैं। एल्विश वीडियो में जो गाड़ियां दिखाता है वो हवाबाजी के लिए किराये पर लाता है। लोग उसे सच समझ लेते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।