Bharti Singh Prays for Baby Girl Reveals Her wish for Second Child Says Ek Ladki Honi Chahiye दूसरा बच्चा लड़का चाहिए या लड़की? भारती सिंह ने खोले अपने दिल के राज, बोलीं- दुआ करती हूं कि..., Tv Hindi News - Hindustan
More

दूसरा बच्चा लड़का चाहिए या लड़की? भारती सिंह ने खोले अपने दिल के राज, बोलीं- दुआ करती हूं कि...

Bharti Singh: भारती सिंह के बारे में खबरें उड़ी थीं कि उन्होंने अपने होने वाले बच्चे का जेंडर टेस्ट करवाया है। अब कॉमेडी क्वीन ने खुद ही बताया है कि वो अपना दूसरा बच्चा लड़का चाहती हैं या लड़की।

Sat, 8 Nov 2025 08:49 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
दूसरा बच्चा लड़का चाहिए या लड़की? भारती सिंह ने खोले अपने दिल के राज, बोलीं- दुआ करती हूं कि...

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने बताया है कि वो चाहती हैं कि उन्हें बेटी हो। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के बारे में हाल में खबरें उड़ी थीं कि उन्होंने विदेश जाकर अपने बच्चे का जेंडर चेक करवाया है। जिस पर भारती ने कहा कि वो कभी कानून के खिलाफ नहीं जाती हैं और उन्हें बस एक स्वस्थ बच्चा चाहिए। लेकिन उनके अपने दूसरे बच्चे को लेकर क्या सपने हैं? इस बात का जवाब भारती ने एक हालिया इंटरव्यू में दिया है।

भारती सिंह ने बताया उन्हें बेटी चाहिए

भारती सिंह ने HT के साथ बातचीत में कहा, "हमें बहुत लोगों ने बोला था कि आप बाहर घूमने गए थे, आप चेक करवा लो, लेकिन ना मैं ऐसा चाहती थी और ना ही घरवाले। मैं तो यही दुआ करती हूं कि बेटी हो जाए। बहन भाई होने चाहिए, एक लड़की तो होनी चाहिए, पूरा घर डिसिप्लिन में रहता है। गोला बहुत एक्साइटेड है।" भारती ने अपने बेटे लक्ष्य को प्रेग्नेंसी की खबर दिए जाने के बारे में भी इस इंटरव्यू मं बताया।

पहले गोले को दी थी प्रेग्नेंसी की खबर

भारती सिंह ने कहा, "हमने प्रेग्नेंसी की खबर सबसे पहले गोले को दी थी। हम उसे सोनोग्राम में लेकर गए जहां उसने बच्चे की धड़कन सुनी। तब उसको कुछ समझ नहीं आया लेकिन अगले 2-3 सोनोग्राम में उसको बेबी काजू की तरह दिखने लगा। वो बोला, यह आपके पेट में काजू है?" वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती सिंह जल्द ही 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में नजर आएंगी। पहला सीजन सुपरहिट रहा था और अब दूसरे सीजन के लिए वो खुद भी काफी एक्साइटेड हैं।

कहां से उठीं जेंडर टेस्ट की अफवाहें?

जहां तक बात जेंडर टेस्ट करवाने की है तो भारती सिंह ने इस बारे में साफ इनकार करते हुए कहा था कि उन्हें बहुत से लोगों ने मैसेज किए थे कि वो यहां-वहां जाकर टेस्ट करवा लें, लेकिन उन्हें ऐसा करना ही नहीं था। भारती सिंह ने कहा कि भगवान को जो देना होगा वो देंगे। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष स्विजरलैंड गए थे जिसके बाद ये खबरें उड़ीं कि वो जेंडर टेस्ट के लिए विदेश गए हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'द फैमिली मैन' देखकर ऐसा था बेटी का रिएक्शन, मनोज बोले- उसे पता ही नहीं चला कि..
ये भी पढ़ें:मनु ने अमाल को जमकर लताड़ा, तान्या के सपोर्ट में बोले- लाख बुराइयां हों उसमें...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।