Bharti Singh Harsh Limbachiya Welcomes Second Baby It s A Boy Good news for fans and family भारती सिंह दूसरी बार बनीं मां, घर में आया नन्हा मेहमान, Tv Hindi News - Hindustan
More

भारती सिंह दूसरी बार बनीं मां, घर में आया नन्हा मेहमान

Bharti Singh Welcomes Second Baby: टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर एक नन्हा मेहमान आया है। भारती सिंह ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। 

Fri, 19 Dec 2025 11:50 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
भारती सिंह दूसरी बार बनीं मां, घर में आया नन्हा मेहमान

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के फैंस और परिवार के लिए खुशखबरी है। टीवी की लाफ्टरक्वीन भारती सिंह ने एक नन्हे मेहमान को जन्म दिया है। भारती सिंह के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती और हर्ष के घर नन्हे मेहमान ने आज यानी 19 दिसंबर को जन्म लिया है। टीवी के सबसे पसंदीदा कपल के घर खुशी आने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

भारती ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

भारती और हर्ष की तरफ से अभी बेटे के जन्म की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। हालांकि, आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारती सिंह को आज सुबह भारती और हर्ष को लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग करनी थी, लेकिन वॉटर बैग फटने की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां पर भारती ने एक बेटे को जन्म दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरा बच्चा लड़का चाहिए या लड़की? भारती सिंह ने खोले अपने दिल के राज

भारती चाहती थीं उनके घर हो लड़की का जन्म

बता दें, भारती सिंह प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम कर रही थीं। वो कई बार पैप्स पर कैमरे पर बात करती भी नजर आईं। भारती सिंह ने कई बार कैमरा पर बोला है कि उनकी इच्छा है कि उनके घर में एक बेटी का जन्म हो। भारती सिंह ने अपने व्लॉग में कहा था कि वो चाहती हैं कि गोला के लिए एक बहन आए। वो चाहती हैं कि गोला के बाद उनके घर गोली हो।

साल 2022 में पहली बार पेरेंट्स बने थे हर्ष और भारती

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का एक बेटा पहले से है। उनके बेटे का नाम गोला उर्फ लक्ष्य है। भारती और हर्ष के घर पहले बेटे का जन्म साल 2022 में हुआ था। गोला के जन्म के वक्त भी भारती सिंह लगातार प्रेग्नेंसी के दौरान काम कर रही थीं।

2017 में हुई थी भारती-हर्ष की शादी

भारती और हर्ष की शादी की बात करें तो दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी। दोनों कपल साथ में अपना व्लॉग और एक पॉडकास्ट होस्ट करते हैं। भारती सिंह को लेकर ये अफवाह भी थी कि वो ट्विन्स को जन्म दे सकती हैं। हालांकि, भारती सिंह की डिलिवरी हो चुकी है। उन्होंने ट्विन्स को नहीं बल्कि एक लड़के को जन्म दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।