भारती सिंह का डिलिवरी के बाद पहला व्लॉग, बोलीं- पता नहीं काजू से प्यार होगा या नहीं
भारती सिंह एक बार फिर मां बनी हैं। उन्होंने 19 दिसंबर को एक बेटे को जन्म दिया। डिलिवरी के बाद भारती सिंह ने अपना पहला व्लॉग भी रिलीज हो गया है। व्लॉग में भारती सिंह कहती हैं कि पता नहीं वो काजू से प्यार कर पाएंगी या नहीं।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों के घर में एक लड़के ने जन्म लिया है। भारती सिंह ने 19 दिसंबर को एक लड़के को जन्म दिया। भारती ने अभी उस बच्चे को काजू नाम दिया है। डिलिवरी के बाद हर्ष और भारती का पहला व्लॉग भी सामने आ गया है। भारती ने ये व्लॉग अस्पताल से बनाया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें काजू से प्यार हो पाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि वो फैंस को काजू को दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं।
सुबह 6 बजे ब्रेक हुआ था वॉटर बैग
व्लॉग के मुताबिक, भारती सिंह का सुबह 6 बजे के करीब अचानक वॉटर ब्रेक हुआ। उस वक्त भारती सो रही थीं। वो घबराकर उठीं उन्होंने हर्ष को उठाया। इसके बाद दोनों ने डॉक्टर से बात की। डॉक्टर ने कहा कि उनकी तुरंत डिलिवरी करानी होगी। भारती ये बताते हुए काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि वो बहुत ज्यादा डर गई थीं।
7 बजे अस्पताल पहुंचीं भारती सिंह
इसके बाद भारती सुबह 7 बजे के करीब अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचीं जहां उन्होंने काजू को जन्म दिया। डिलिवरी के दिन ही होश में आने के बाद भारती ने अस्पताल से अपना आगे का व्लॉग बनाया। उन्होंने कहा कि वो अस्पताल में पिंक और ब्लू दोनों कपड़े लाई थीं। उन्होंने सोचा था कि अगर लड़की होगी तो पिंक पहनाएंगी और लड़का हुआ तो ब्लू।
फैंस को काजू को दिखाने के लिए उत्साहित भारती
अस्पताल से भारती सिंह ने व्लॉग दोपहर तीन बजे के करीब बनाया। उन्होंने बताया कि वो तब तक काजू से नहीं मिली हैं। काजू ऑबजरवेशन में हैं। भारती ने कहा कि वो अपने फैंस को काजू को दिखाने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन वो अभी ऐसा नहीं कर सकतीं क्योंकि उनके पेरेंट्स नाराज हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वो सही समय आने पर सबको काजू को दिखाएंगी।
भारती बोलीं- अभी भी गोला से ही प्यार है
भारती सिंह ने कहा कि वो गोला से ही प्यार करती हैं। इसके बाद भारती थोड़ा इमोशनल दिखीं। वो कहती हैं कि वो काजू का इंतजार कर रही हैं, लेकिन उन्हें अभी भी प्यार गोला से ही है। वो कहती हैं कि वो अभी काजू से मिली नहीं हैं इसलिए उससे अभी उन्हें प्यार नहीं हुआ है। भारती ने कहा कि पता नहीं उन्हें काजू से प्यार होगा कि नहीं। उन्होंने कहा कि जैसे लड़का हर्ष है, उन्हें केवल उससे ही प्यार है। कोई और लड़के से प्यार हो सकता है। फिर भारती कहती हैं कि उन्हें अभी काजू मिल जाएगा। फिर उन्हें उससे भी प्यार हो जाएगा। फिर वो कह सकती हैं कि उन्हें लाइफ में तीन लड़कों से प्यार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन