BB19 Amaal Malik on his mystery girl and why Bigg Boss kept calling him to confession room अमाल मलिक ने मिस्ट्री गर्ल को लेकर तोड़ी चुप्पी, क्यों बार-बार कनफेशन रूम में बुलाते थे बिग बॉस?, Tv Hindi News - Hindustan
More

अमाल मलिक ने मिस्ट्री गर्ल को लेकर तोड़ी चुप्पी, क्यों बार-बार कनफेशन रूम में बुलाते थे बिग बॉस?

अमाल मलिक ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि आखिर क्यों उन्हें बिग बॉस बार-बार कनफेशन रूम में बुलाया करते थे? क्या उन्हें किसी तरह का गाइडेन्स दिया जाता था? साथ ही उन्होंने अपनी मिस्ट्री गर्ल पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Sat, 13 Dec 2025 12:54 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
अमाल मलिक ने मिस्ट्री गर्ल को लेकर तोड़ी चुप्पी, क्यों बार-बार कनफेशन रूम में बुलाते थे बिग बॉस?

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में अमाल मलिक भले ही टॉप 3 तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन वो जब तक घर में रहे, तब तक उन्होंने घरवालों और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। अब एक इंटरव्यू में अमाल मलिक ने उन तमाम सवालों के जवाब दिए जिनके बारे में घर अभी तक दर्शकों को नहीं पता था। अमाल मलिक ने उस मिस्ट्री गर्ल के बारे में बात की जिसका जिक्र वो अक्सर किया करते थे, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कनफेशन रूम में वो बार-बार क्यों जाया करते थे और उनके और बिग बॉस के बीच क्या बातें हुआ करती थीं।

मिस्ट्री गर्ल के सवाल पर अमाल का जवाब

अमाल मलिक ने पिंकविला के सात बातचीत में साफ किया कि कम से कम घर में मौजूद कोई भी लड़की वो मिस्ट्री गर्ल नहीं थी। अमाल मलिक ने कहा, "जितनी भी लड़कियां घर में थीं, वो मेरी मिस्ट्री गर्ल हनीं हैं। जो आए गए थे, कोई नहीं... जिनसे जो जो बोला है, मैं उसे पूरी तरह खारिज करता हूं। उनमें से किसी भी लड़की में मेरी रुचि नहीं थी। वो सभी मेरी को-कंटेस्टेंट थीं, और वो एक हद तक मेरी दोस्त रही हैं... जब तक दोस्ती थी।"

"मैं आपको बताऊंगा नहीं कि मैं किसे..."

अमाल मलिक ने कहा, "मैं उन सभी को फुल रिस्पेक्ट देता हूं। मैं उन्हें नीचा नहीं दिखाना चाहता, लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं।" अमाल मलिक से जब उनकी मिस्ट्री गर्ल के बारे में आगे पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं आपको बताऊंगा नहीं, मैं किसे पसंद करता हूं, जब मुझे लगेगा तब बताऊंगा। लेकिन घरवालों में से कोई नहीं थी, इसलिए प्लीज मेरा नाम किसी से ना जोड़ें। उनकी इज्जत करें क्योंकि उनकी जिंदगी में भी दिक्कतें शुरू हो जाएंगी।"

क्यों बार-बार बुलाया करते थे बिग बॉस?

अमाल मलिक को बार-बार कनफेशन रूम में बुलाया जाना उनके विरोधियों को बिलकुल रास नहीं आ रहा था और इस बारे में तमाम तरह की बातें उड़ने लगी थीं। अमाल मलिक ने इस बारे में कहा, "हर बार जब मुझे बुलाया जाता था तो बाहर मेरे गाने रिलीज हो रहे होते थे। मैं इस सीजन के लिए लॉक किया जाने वाला आखिरी कंटेस्टेंट था। बाकी सबके कॉन्ट्रैक्ट तीन-चार महीने पहले से डन थे, उनकी फीस, क्लॉज और बाकी चीजों के साथ। मेरा आने से एक रात पहले रात में 1.30 बजे कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। अगले ही दिन मैं घर के अंदर था।"

अमाल मलिक ने कहा- मैं यूं ही नहीं आ सकता था, बाहर मेरा अच्छा-खासा म्यूजिक करियर है, और गाने शूट पर जा रहे थे, अलग-अलग एक्टर्स के साथ। तो इसलिए वो मुझे बुलाया करते थे, जिसकी फुटेज भी है। तो अगर लोगों को लग रहा है कि गड़बड़ की गई है, या बिग बॉस गाइडेंस दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'हम उनका इस्तेमाल तब करते हैं जब..', अब हुमा कुरैशी ने खोली पापाराजी की पोल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।