Huma Qureshi on Paparazzi Culture and Jaya Bachchan Statement on Them 'हम उनका इस्तेमाल तब करते हैं जब..', जया बच्चन के बाद अब हुमा कुरैशी ने खोली पापाराजी की पोल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'हम उनका इस्तेमाल तब करते हैं जब..', जया बच्चन के बाद अब हुमा कुरैशी ने खोली पापाराजी की पोल

जया बच्चन के बाद अब हुमा कुरैशी ने पापाराजी की पोल खोली है और उनके बारे में कई शॉकिंग बातें बताईं। हुमा कुरैशी ने बताया कि वो सारी गलती पैप्स के ऊपर नहीं डालना चाहती हैं लेकिन..

Sat, 13 Dec 2025 11:42 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'हम उनका इस्तेमाल तब करते हैं जब..', जया बच्चन के बाद अब हुमा कुरैशी ने खोली पापाराजी की पोल

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन ने पिछले दिनों पापाराजी कल्चर पर सवाल उठाए थे और उनसे रिश्ता खत्म करने की बात करते हुए उनके तरीकों की निंदा की थी। अब एक ताजा बातचीत में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने माना है कि एक्टर्स और फोटोग्राफर्स के बीच दोतरफा रिश्ता होता है। हुमा ने बजाए फोटोग्राफर्स के अस्तित्व को नकारे कहा कि उनकी भी अपनी जगह है और बॉलीवुड सीक्रेट्स की पोल खोलते हुए कहा कि एक्टर्स उनका इस्तेमाल तब करते हैं जब उन्हें अपनी फिल्मों का प्रमोशन करना होता है।

'हम उनका इस्तेमाल तब करते हैं जब..'

हुमा कुरैशी ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि वो भी महत्वपूर्ण हैं। मैं झूठ नहीं बोलूंगी, लेकिन हम उनका इस्तेमाल तब करते हैं जब हमें अपनी फिल्मों का प्रमोशन करना होता है या अपने जीवन के किसी खास पहलू को लोगों के सामने लाना होता है। कई बार ऐसा हुआ है जब हमें अपनी फिल्मों का प्रमोशन करना था इसलिए हमने उन्हें प्रीमियर में इनवाइट किया।"

'हम उन्हें तब बुलाते हैं जब हमें कहीं...'

हुमा कुरैशी ने जया बच्चन की बात से पूरी तरह सहमत हुए बगैर कहा कि पापाराजी को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराना भी गलता होगा। क्योंकि सेलेब्रिटीज खुद भी कई बार ध्यान खींचने के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं। हुमा कुरैशी ने कहा, "जब हम कहीं दिखना चाहते हैं, तो हम उन्हें बुलाते हैं। मैं सारा दोष उन पर नहीं डालना चाहती।" पूरी गलती पापाराजी पर डालने की बजाए साफ लहजे में बात को रखने के साथ हुमा ने उस पहलू का भी जिक्र किया, जिसके चलते खासतौर पर फीमेल एक्ट्रेस परेशान होती हैं।

'एक हद होती है जिसे पार नहीं करना चाहिए'

हुमा कुरैशी ने पापाराजी के फीमेल एक्ट्रेस को उनके कम्फर्ट जोन से आगे जाकर कवर करने और उन्हें किसी खास एंगल से शूट करने की बात पर भी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने कहा, “अगर आप मेरी निजता में दखल देना चाहते हैं, तो आप ऐसे सवाल पूछेंगे जो मुझे ठीक नहीं लगेंगे। एक हद होती है जिसे लोगों को पार नहीं करना चाहिए, लेकिन हम उसे पार कर जाते हैं। एक फीमेल एक्ट्रेस के तौर पर मैंने यह सब फील किया है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मेरा पीछा छोड़ दो, मैं तंग आ चुका हूं', बसीर ने खत्म किया नेहल से रिश्ता
ये भी पढ़ें:Box Office: 50 साल बाद फिर रिलीज हुई शोले, पहले दिन इतना रहा कुल कलेक्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।