Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo in Hindi YRKKH Upcoming Twist Vani runs away Abhira Meher Mittal spotted her YRKKH Twist: वाणी की जान के पीछे पड़ेगी मेहर मित्तल, अभिरा को उतारेगी मौत के घाट?, Tv Hindi News - Hindustan
More

YRKKH Twist: वाणी की जान के पीछे पड़ेगी मेहर मित्तल, अभिरा को उतारेगी मौत के घाट?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में वाणी, पौद्दार हाउस से भाग जाएगी। अभिरा, वाणी को ढूंढने बाहर जाएगी और मेहर की गाड़ी के सामने आ जाएगी।

Mon, 19 Jan 2026 08:30 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
YRKKH Twist: वाणी की जान के पीछे पड़ेगी मेहर मित्तल, अभिरा को उतारेगी मौत के घाट?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बैक-टू-बैक कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। कहानी में अरमान को मेहर के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत तो नहीं मिलेगा, लेकिन मेहर खुद अपने गुस्से के जाल में फंस जाएगी। कैसे? आइए बताते हैं। सामने आए प्रोमो के मुताबिक, वाणी पौद्दार हाउस से भाग जाएगी। जब मनीषा यह बात अभिरा को बताएगी, तब अभिरा फौरन वाणी को ढूंढने के लिए बाहर निकलेगी।

अपने लिए खुद गड्ढा खोदेगी मेहर

अभिरा को देखते ही वाणी भागने लगेगी। अभिरा उसे रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन वाणी नहीं रुकेगी। इसी बीच, मेहर मित्तल की नजर वाणी पर पड़ेगी। मेहर सोचेगी, ‘मेरी सारी परेशानियों की जड़ यह वाणी ही है। आज मैं इस कांटे को रास्ते से ही हटा दूंगी।’ इसके बाद मेहर अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाएगी और सीधे वाणी की ओर जाएगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

आगे क्या होगा?

वाणी भागते-भागते थक जाएगी और तभी अभिरा उसके पास पहुंच जाएगी। इसी दौरान अभिरा, मेहर की गाड़ी को अपनी ओर आते देख लेगी। प्रोमो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि मेहर की गाड़ी से वाणी को नहीं, बल्कि अभिरा को टक्कर लग जाएगी।

क्या बोल रहे हैं लोग?

लोगों का ये भी कहना है कि जब अरमान को इस एक्सीडेंट की खबर मिलेगी, तो उसे एहसास होगा कि अभिरा सही थी और मेहर गलत। कहा जा रहा है कि इसके बाद अरमान, मेहर के खिलाफ सबूत इकट्ठा करेगा और उसे सलाखों के पीछे पहुंचाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:C-Drama: ये हैं 8 चाइनीज सीरीज, 8.9 है एक की आईएमडीबी रेटिंग, दूसरे की 8.8
ये भी पढ़ें:अमिताभ, ऐश्वर्या या फिर अभिषेक; बच्चन फैमिली का कौन-सा सदस्य है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।