Anupamaa 23 February 2026 Written Update Raahi to Know Prem Prerana Truth by Maahi Anupamaa 23 Feb: राही के सामने आएगा प्रेरणा-प्रेम का सच! तोषू-पाखी फिर करेंगे परिवार का बंटाधार?, Tv Hindi News - Hindustan
More

Anupamaa 23 Feb: राही के सामने आएगा प्रेरणा-प्रेम का सच! तोषू-पाखी फिर करेंगे परिवार का बंटाधार?

Anupamaa 23 February 2026: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तोषू-पाखी जब बा-बापूजी का कमरा देख रहे होंगे तो उनके हाथ कुछ ऐसी चीजें लगेंगी कि उनके होश उड़ जाएंगे।

Mon, 23 Feb 2026 01:51 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Anupamaa 23 Feb: राही के सामने आएगा प्रेरणा-प्रेम का सच! तोषू-पाखी फिर करेंगे परिवार का बंटाधार?

Anupamaa 23 February 2026 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड में धीरे-धीरे करके अनुपमा टीना और अर्जुन को लाइन पर लाएगी। वो बीजी को दोबारा उसका हक और उसकी वही पुरानी आलीशान जिंदगी वापस दिलाएगी। मजेदार हिस्सा वो होगा जिसमें अर्जुन और टीना के साथ अनुपमा वही बर्ताव करेगी, जो इतने वक्त से वो मिलकर बीजी के साथ कर रहे थे। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर कोठारी मेंशन में प्रेरणा आकर राही और प्रेम को एक खुशखबरी सुनाएगी। वो बताएगी कि जिस डील के लिए वो और प्रेम दिल्ली गए थे वो पूरी हो गई है। एक बड़ा मिनिस्टर उनके रेस्त्रां में निवेश करने के लिए तैयार हो गया है।

प्रेरणा के साथ नया रेस्त्रां शुरू करेगा प्रेम

प्रेम को जब प्रेरणा यह खुशखबरी देगी तो वह कोई रिएक्शन नहीं देगा। प्रेम को ऐसा सैड रिएक्शन देते देख प्रेरणा फिर राही की तरफ मुड़ेगी और उसे बताएगी कि यह कितना बड़ा मौका है। राही मामले की इम्पॉर्टेंस को समझेगी और प्रेम से जल्दी प्रेरणा के साथ जाकर अब लोकेशन फाइनल करने को कहेगी जहां उन्हें रेस्त्रां खोलना है। राही समझाएगी कि यही वह मौका है जिसका उन्हें इतने वक्त से इंतजार था, जब इनवेस्टमेंट किसी और का होगा और वो अपने रेस्त्रां में अपना कुकिंग टैलेंट दिखा सकते हैं। लेकिन प्रेम पापा के बिजनेस में बिजी होने का बहाना करके प्रेरणा के साथ जाने से इनकार कर देगा।

राही के सामने आएगा प्रेरणा-प्रेम का सच?

राही को अपने पति का बर्ताव बहुत अजीब लगेगा, इसलिए बाद में वह उससे अकेले में मिलेगी और पूछेगी कि क्या उसके और प्रेरणा के बीच सब कुछ ठीक है? प्रेम बिना अपनी पत्नी की आंखों में देखे बात करेगा और यह बात राही को बहुत अजीब लगेगी। जब दोनों एक दूसरे से बात कर ही रहे होंगे, तभी माही वहां आएगी और सीधे तौर पर सवाल दागना शुरू कर देगी। वह प्रेम से बार-बार कहेगी कि अगर दिल्ली में कुछ हो भी गया था तो इसमें इतनी भी क्या बड़ी बात है? वह सीधे तौर पर राही और प्रेरणा के साथ बात करके चीजें क्लीयर कर ले और बात खत्म करे। माही कहेगी कि प्रेम पापा के बिजनेस का बहाना करके सच छिपा रहा है। इस सबके बीच राही को प्रेम पर शक होने लगा है। माना जा रहा है कि माही की वजह से जल्द ही प्रेरणा और प्रेम का सच राही के सामने आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Anupama: रवींद्र-बीजी को वापस मिलेगा घर, शो में फिर होगा अनुज का कमबैक?
ये भी पढ़ें:बाफ्टा में धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, लाइव परफॉर्मेंस में गाया गया यह सॉन्ग
ये भी पढ़ें:फिल्में जिनके लिए एक्टर्स ने नहीं ली फीस, फ्री में किया काम नतीजा- आइकॉनिक हिट

तोषू-पाखी फिर करेंगे परिवार का बंटाधार?

इधर यह सब चल रहा होगा और उधर शाह निवास में एक नई उथल-पुथल शुरू हो गई है। पारितोष शाह जब बापूजी के कमरे में उनकी अलमारी चेक कर रहा होगा, तब उसे एक फाइल मिलेगी जिसे देखकर उसके होश उड़ जाएंगे। वह देखेगा कि कई साल पहले बापूजी ने एक एकड़ जमीन लेकर डाली हुई है जिसके बारे में उसे कोई खबर नहीं है। इसी दौरान पाखी वहां पहुंचेगी और देखेगी कि तिजोरी में ढेर सारा गोल्ड रखा हुआ है। पाखी और तोषू के दिमाग में उल्टे-सीधे ख्याल चलने लगेंगे लेकिन समय रहते किंजल वहां आ जाएगी और उन्हें रोकते हुए कहेगी कि यह सब बापूजी और बा ने आड़े वक्त के लिए रखा है और यह उनकी निजी चीजें हैं। आखिर किस हक से उन्होंने अलमारी खोली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।